Anupamaa Spoiler Alert 17 May: आज होगा अनुज और अनुपमा का आमना-सामना, दोनों की हालत देख फैंस परेशान

Anupamaa Spolier Alert 27 May
विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert 17 May: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा अनुज को छोड़ अपने करियर में आगे बढ़ने की सोचती है। वह मन ही मन खुद से बात करती है और कहती है कि वह किसी के लिए नहीं रुकने वाली। वह विदेश की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच शाह परिवार में शादी का माहौल है। काव्या-वनराज और अनुज-अनुपमा का आज आमना-सामना होने वाला है।

होगा आमना-सामना (Anupamaa Spoiler Alert 17 May)

अब आज के एपिसोड में कई सारे तूफान एक साथ आने वाले हैं। कई बिछड़े लोगों का आज आमना-सामना होने वाला है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर इस सीरियल में आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि समर की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच वनराज की बहन अपनी बेटी के साथ और काव्या की भी घर में दस्तक होगी जिसे देख सब खुश हो जाएंगे।

Advertisment

अनुज से मिलेगी अनुपमा

दूसरी तरफ अनुपमा भी शाह हाउस के लिए अपनी मां और भाई के साथ निकल जाएगी। उसे पूरे रास्ते घबराहट होगी, क्योंकि अनुज से उसकी मुलाकात होने वाली है। उसके मन में कई तरह के सवाल चलेंगे। आगे देखने के लिए मिलेगा कि शाह हाउस में एंट्री लेने से थोड़ा पहले ही वह अनुज के सामने आ जाती है। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के सामने कुछ नहीं बोल पाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CsU7Oqavmr4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

अनुपमा के साथ बुरा बर्ताव करेगी अनु

अनुज के बाद अनुपमा की नजर छोटी अनु पर पड़ती है और अपनी बेटी को इतने दिन बाद देख वह काफी खुश होती है, लेकिन छोटी अनु उससे ठीक से बात नहीं करती। ‘अनुपमा’ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा को पीछे छोड़कर अनुज, छोटी अनु और माया शाह हाउस में चले जाते हैं। हालांकि कोई भी उसे देख खुश नहीं होता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ