News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
मनोरंजन जगत में दिलचस्पी रखने वालों के लिए कई बड़ी खबरें आई हैं। एक ओर अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी‘ (The Kerala Story OTT Release Date) की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 3’ (Gadar 3) की कहानी पर बड़ा अपडेट आ गया है। इस बीच शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Booking) की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आइए नजर डालते हैं आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पिछले साल 5 मई, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। कई जगह फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की गई। इन सब के बीच फिल्म को काफी पसंद किया गया। 40 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब अदा शर्मा की फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। ‘द केरल स्टोरी’ 16 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले साल अगसत में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं अब इसके अगले पार्ट यानी ‘गदर 3’ की कहानी पर बड़ा अपडेट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर 3 के लिए मेकर्स ने एक बेसिक कहानी का आइडिया लॉक कर लिया है। इस बार फिर तारा सिंह दुश्मनों धूल चटाते हुए नजर आएगा। हालांकि गदर 2 और गदर 3 की टाइमलाइन में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। जैसा कि फिल्म से उम्मीद थी, पहले दिन से उसका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग ‘नया बेकरार’ दिल रिलीज कर दिया है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, वरुण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार में हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फिल्ममेकर करण जौहर जल्द ही ओटीटी पर अपनी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। बीते दिन 6 फरवरी को उन्होंने वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ की अनाउंसमेंट की है। इस सीरीज में 6 एपिसोड होंगे, जिसमें रीयल लव स्टोरीज दिखाई जाएंगी। करण जौहर की वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ को आप वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लेटेस्ट मीडियरा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। सेंसर ने शाहिद और कृति के 10 सेकेंड के रोमांटिक सीन पर कैंची चलाई है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अदा शर्मा की नई फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अगले महीने 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ को ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन बना रहे हैं।
A story colored red with the blood of innocent people! Capture the untold story… Bastar – The Naxal Story. Teaser out now! 🔥#VipulAmrutlalShah @sudiptoSENtlm @Aashin_A_Shah @sunshinepicture @adah_sharma @Indiraaaa369 @akavijaykrishna @raimasen @iyashpalsharma @shilpashukl… pic.twitter.com/4p15JZwont
— Adah Sharma (@adah_sharma) February 6, 2024
---विज्ञापन---
एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रोड्यूसर बन गई हैं। एक्ट्रेस फिल्ममेकर रिची मेहता की वेब सीरीज ‘पोचर’ के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। वेब सीरीज ‘पोचर’ हाथी दांत के सबसे बड़े गिरोह पर आधारित है, जो 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। यह सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।