Anupamaa Actress Replace: राजन शाही का टीवी शो ‘अनुपमा‘ अपनी कहानी के साथ-साथ पर्सनल कारणों से भी लाइमलाइट में रहता है। यह अलग बात है कि पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इस बीच शो से जुड़ी एक और खबर सामने आई जिसने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। दरअसल, रुपाली गांगुली के शो की एक और लीड एक्ट्रेस ने ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि शो में अनुपमा की बेटी का किरदार निभा रहीं आध्या उर्फ राही यानी एक्ट्रेस अलीशा परवीन हैं। मेकर्स ने उनकी जगह पर दूसरी एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।
अक्टूबर में हुई थी शो में एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो ‘अनुपमा’ में अलीशा परवीन इन दिनों ‘राही’ के किरदार में नजर आ रही हैं। अक्टूबर महीने में शो में 15 साल का लीप आया था, जिसके बाद ही राजन शाही के शो में अलीशा की एंट्री हुई थी। इन दिनों शो की पूरी कहानी राही और प्रेम की लव स्टोरी पर टिकी हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि राही यानी अलीशा परवीन को रिप्लेस किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस भी हैरान हैं।
यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ रही Pushpa 2 को नॉर्थ इंडियन सिनेमा से हटाया गया? जानें क्या है वजह
ये एक्ट्रेस होगी शो में नई राही
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अनुपमा’ में अलीशा परवीन को जिस एक्ट्रेस के साथ रिप्लेस किया जा रहा है, वो अद्रिजा रॉय हो सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। यह भी कहा जा रहा है कि अद्रिजा रॉय ने इसके लिए मॉक शूट भी किया है। हो सकता है कि वह जल्द ही अनुपमा की नई राही बनकर शो में एंट्री करें। खैर इन खबरों को अभी तक मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है। ऐसे में सच जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा।
अलीशा परवीन ने क्या कहा
बता दें कि अद्रिजा रॉय कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। पिछली बार उन्हें जी टीवी के शो ‘कुंडली भाग्य’ में देखा गया था। इसके अलावा वह दुर्गा और चारु, इमली में भी नजर आ चुकी हैं। उधर, अपनी रिप्लेस होने की खबर पर अलीशा परवीन ने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए कहा, ‘हां, मैं शो छोड़ रही हूं।’ हालांकि शो छोड़ने के पीछे असली कारण क्या है, इस बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की। इसके अलावा उन्होंने ‘अनुपमा’ छोड़ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी सोशल मीडिया पर नहीं की है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
49 mins ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
1 hr agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
2 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
6 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
6 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
7 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines