रिकॉर्ड तोड़ रही Pushpa 2 को नॉर्थ इंडियन सिनेमा से हटाया गया? जानें क्या है वजह

Pushpa 2 Removed from North Indian Theaters: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को नॉर्थ इंडियन सिनेमा से हटा दिया गया है। इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जानते हैं।

pushpa 2 removed from north indian pvr inox theaters amid baby john release

Pushpa 2 And baby John. File Photo

Pushpa 2 Removed from North Indian Theaters: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुष्पा 2 को नॉर्थ इंडिया के सिनेमाघरों से हटाने का फैसला लिया गया है। हालांकि ऐसा सिर्फ PVR आईनॉक्स के लिए है। यानी कि पूरे उत्तर भारत में मौजूद PVR आईनॉक्स से अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को हटा दिया गया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई गई है, जिसका कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

क्या है असली विवाद

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी के साथ दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये का आकंड़ा सबसे तेज पार करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है। घरेलु बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने से सिर्फ कुछ कदम दूर है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही बेबी जॉन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 को अपने वितरक अनिल थडानी और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ के वितरक के बीच मतभेद का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को पर्याप्त शो मिलें अनिल थडानी ने कथित तौर पर कहा है कि दोनों ही फिल्मों को 20 से 26 दिसंबर तक थिएटरों में बराबर संख्या में दिखाया जाए।

विवाद सुलझने का मिला हिंट

इस कारण आज 20 दिसंबर से नॉर्थ इंडिया के सभी PVR आईनॉक्स चेन से पुष्पा 2 को हटा दिया गया है। विवाद इसलिए है क्योंकि अनिल थडानी पुष्पा 2 और बेबी जॉन दोनों को बराबर शो देने की बात कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि वीकेंड के दौरान पुष्पा 2 को बेबी जॉन की रिलीज के बाद अपने कोई शोज खोने नहीं पड़ेंगे लेकिन अगर थिएटर मालिकों में सहमति नहीं बनती है तो उन्होंने वॉर्निंग देते हुए कहा है कि उन्हें वीकेंड में पुष्पा 2 दिखाने के लिए रिलीज ऑर्डर (RO) नहीं मिलेगा जिससे मुश्किल बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इस बीच TOI की रिपोर्ट में अपडेट दिया गया है कि पुष्पा 2 PVR आईनॉक्स एग्रीमेंट का मुद्दा अब सुलझ गया है। एक-एक करते हुए शोज खुलने शुरू हो गए हैं। यह इंडस्ट्री के लिए राहत की बात है क्योंकि पुष्पा 2 हिंदी वर्जन में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ