Anupamaa की नई 'राही' बनकर शो में एंट्री लेगी ये एक्ट्रेस? अलीशा परवीन को करेगी रिप्लेस

Anupamaa Actress Replace: रुपाली गांगुली के शो अनुपमा से एक और एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की खबर सामने आई है। मेकर्स ने जिस एक्ट्रेस को अप्रोच किया है, आइए जानते हैं कि कौन है वो…

anupamaa raahi alisha parveen replaced by adrija roy know why

Anupamaa. File Photo

Anupamaa Actress Replace: राजन शाही का टीवी शो ‘अनुपमा‘ अपनी कहानी के साथ-साथ पर्सनल कारणों से भी लाइमलाइट में रहता है। यह अलग बात है कि पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इस बीच शो से जुड़ी एक और खबर सामने आई जिसने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। दरअसल, रुपाली गांगुली के शो की एक और लीड एक्ट्रेस ने ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया है। यह कोई और नहीं बल्कि शो में अनुपमा की बेटी का किरदार निभा रहीं आध्या उर्फ राही यानी एक्ट्रेस अलीशा परवीन हैं। मेकर्स ने उनकी जगह पर दूसरी एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।

विज्ञापन

अक्टूबर में हुई थी शो में एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो ‘अनुपमा’ में अलीशा परवीन इन दिनों ‘राही’ के किरदार में नजर आ रही हैं। अक्टूबर महीने में शो में 15 साल का लीप आया था, जिसके बाद ही राजन शाही के शो में अलीशा की एंट्री हुई थी। इन दिनों शो की पूरी कहानी राही और प्रेम की लव स्टोरी पर टिकी हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि राही यानी अलीशा परवीन को रिप्लेस किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस भी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये एक्ट्रेस होगी शो में नई राही

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अनुपमा’ में अलीशा परवीन को जिस एक्ट्रेस के साथ रिप्लेस किया जा रहा है, वो अद्रिजा रॉय हो सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। यह भी कहा जा रहा है कि अद्रिजा रॉय ने इसके लिए मॉक शूट भी किया है। हो सकता है कि वह जल्द ही अनुपमा की नई राही बनकर शो में एंट्री करें। खैर इन खबरों को अभी तक मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है। ऐसे में सच जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

अलीशा परवीन ने क्या कहा

बता दें कि अद्रिजा रॉय कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। पिछली बार उन्हें जी टीवी के शो ‘कुंडली भाग्य’ में देखा गया था। इसके अलावा वह दुर्गा और चारु, इमली में भी नजर आ चुकी हैं। उधर, अपनी रिप्लेस होने की खबर पर अलीशा परवीन ने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए कहा, ‘हां, मैं शो छोड़ रही हूं।’ हालांकि शो छोड़ने के पीछे असली कारण क्या है, इस बारे में उन्होंने कोई बात नहीं की। इसके अलावा उन्होंने ‘अनुपमा’ छोड़ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी सोशल मीडिया पर नहीं की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ