Bigg Boss Season 19: सलमान खान के रियलिटी शो में बाबिल खान को अप्रोच किया गया है। इरफान खान के बेटे के अलावा अब एक और नाम सामने आया है, जिसे ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिला है। बाबिल खान ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को लात मार दी है। उनके अलावा अब टीवी के पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘अनुपमा’ की एक एक्ट्रेस को एप्रोच किया गया है। क्या अब इस एक्ट्रेस की एंट्री इस शो में होगी? चलिए जानते हैं।
‘अनुपमा’ की सौतन को मिला बिग बॉस का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मेकर्स ने अपने शो के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस को अप्रोच किया है, जो पहले भी ‘बिग बॉस’ के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। अब ‘अनुपमा’ में काव्या का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा को ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिला है। यानी मेकर्स इस कंट्रोवर्शियल शो में अनुपमा की सौतन की एंट्री करवाना चाहते हैं। वो कई सीजन से मदालसा शर्मा को अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इस ऑफर को बार-बार रिजेक्ट कर देती हैं।
मदालसा शर्मा को किया गया अप्रोच
आपको बता दें, मदालसा शर्मा ने पिछले साल ही शो ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया था। उनके शो के दौरान कई विवाद सामने आ रहे थे। उनके और रुपाली गांगुली के बीच अक्सर अनबन की खबरें सामने आती थीं। मदालसा शर्मा ने अपने कुछ इंटरव्यू में ये रिवील भी किया है कि उनके और रुपाली गांगुली के रिश्ते में खटास आ गई थी। वैसे इस शो को छोड़ने के बाद से मदालसा शर्मा टीवी से गायब हैं। वो किसी भी शो में नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो ‘बिग बॉस सीजन 19’ से एक सॉलिड कमबैक कर लें।
यह भी पढ़ें: Dino Morea पहुंचे ED के ऑफिस, मीठी नदी सफाई घोटाले में ट्रांजैक्शन पर चल रही पूछताछ
मिथुन चक्रवर्ती की बहू होंगी सलमान खान के शो में शामिल?
मदालसा शर्मा के पास टीवी पर वापसी करने का गोल्डन चांस है। सलमान खान का शो उनकी किस्मत बदल सकता है। आपको बता दें, मदालसा शर्मा मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। ऐसे में अगर वो सलमान खान के शो में आती हैं, तो सलमान का रवैया उनके साथ देखने वाला होगा क्योंकि वो मिथुन की बेहद रिस्पेक्ट करते हैं। अभी तक रिवील नहीं हुआ है कि मदालसा ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को लेकर क्या फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines