Dino Morea पहुंचे ED के ऑफिस, मीठी नदी सफाई घोटाले में ट्रांजैक्शन पर चल रही पूछताछ

Dino Morea: मीठी नदी घोटाले मामले में एक्टर डिनो मोरिया ED के सामने पेश हुए हैं। अभी कुछ देर पहले ही एक्टर ED के ऑफिस पहुंचे हैं और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। एक्टर के खिलाफ जो सबूत मिले थे, अब उसी सिलसिले में उनसे सवाल-जवाब होंगे।

Dino Morea

एक्टर डिनो मोरिया को ED ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। (Photo Credit- Instagram)

Dino Morea: मशहूर बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर मीठी नदी घोटाले मामले में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। कभी उनके घर पर रेड पड़ रही है, तो कभी उन्हें समन भेजा जा रहा है। अब इसी केस के सिलसिले में डिनो मोरिया को ED के ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक्टर थोड़ी देर पहले ही ED के ऑफिस पहुंचे हैं। उनसे अब इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के लिए ED के दफ्तर पहुंचे डिनो मोरिया

आपको बता दें, डिनो मोरिया पर आरोप है कि एक्टर और उनके भाई सेंटिनो मोरिया मुख्य आरोपी केतन कदम के साथ संपर्क में थे। इतना ही नहीं एक्टर और उनके भाई के अकाउंट में कुछ ट्रांजैक्शन भी मिले हैं, जो मुख्य आरोपी कदम के अकाउंट से हुए हैं। इस केस में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इससे पहले भी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इन दोनों भाइयों से करीब 8 घंटे लम्बी पूछताछ कर चुकी है। कई एजेंसियां उनके खिलाफ एक्शन ले रही हैं।

केतन कदम से संपर्क में थे एक्टर और उनके भाई 

आपको बता दें, पिछले महीने पुलिस ने 5 निजी ठेकेदारों और BMC के 3 अधिकारियों के साथ 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कहा जा रहा है कि केतन कदम ने मीठी नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है। केतन कदम पर 65 करोड़ रुपये का स्कैम करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैटप्रॉप, BMC ऑफिसर्स और ठेकेदारों ने मिलकर साजिश रची थी। इन लोगों ने मिलकर करोड़ों के घोटाले की साजिश को अंजाम दिया गया है।

कॉल रिकॉर्ड्स की जांच ने बढ़ाई डिनो मोरिया की मुश्किल 

अब इस मामले में एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कॉल रिकॉर्ड्स की जांच के बाद एक्टर मुसीबत में आ गए हैं क्योंकि केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स में डिनो मोरिया और सेंटिनो मोरिया के नंबर कई बार देखने को मिले हैं। वहीं, अब ट्रांजैक्शन के सिलसिले में एक्टर से सवाल किए जा रहे हैं। ED की इस पूछताछ के बाद कौन-से नए खुलासे होंगे और कौन-से सच सामने आएंगे? वो तो थोड़े इंतजार के बाद ही पता चलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ