Anupamaa Actress Rupali Ganguly Emotional Post: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एंटरटेन करने के लिए कहानी में इतने बड़े ट्विस्ट लेकर आता है कि फैंस भी इस शो की ओर खींचे चले आते हैं। हाल ही में शो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे ऑडियंस हिल गई। हाल ही में शो में समर की मौत दिखाई गई है, जिसके बाद एक्टर सागर पारेख (Sagar Parekh) ने शो को अलविदा कह दिया। अब उनके जाने से जहां फैंस काफी दुखी हैं वहीं, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का दिल भी बुरी तरह से टूट गया है। अब एक्ट्रेस ने अपनी और सागर की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर उनका एक इमोशनल पोस्ट सामने आया है।
यह भी पढ़ें: न्यू पेरेंट्स बने Rochelle Rao और Keith Sequeira, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेबी के जेंडर का किया खुलासा
एक्ट्रेस ने लिखी दिल छूने वाली बात
बता दें, रूपाली और सागर का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है। ऐसे में एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अनुपमा और उसका बाकुडा समर….. टेलीविज़न पर बने सबसे खूबसूरत मां-बेटे के बंधन में से एक… मैं सबसे पहले रिश्ते से जुड़ा क्योंकि वो पहला प्रोमो था जिसे मैंने शूट किया था… अपने पसंदीदा बच्चे के साथ एक मां के ये इमोशंस मुझे बहुत पसंद आए.. एक बच्चा जो उसे समझता है, उसे इनकरेज करता है, उसे ताकत देता है, उसका हाथ पकड़ता है, उसके साथ एक रानी की तरह व्यवहार करता है…। एक बेटा जो उसकी दुनिया है और जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है… ये भावना तब और बढ़ गई जब सागर मेरे समर के रूप में सामने आए…’
एक्ट्रेस ने की तारीफ
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘एक वेल इस्टैबलिश्ड कैरेक्टर में कदम रखना कोई आसान काम नहीं है… लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने जो सीन्स किए हैं, उन्होंने समर के रूप में आपके द्वारा दर्शाई गई सीमा और भावनाओं से मुझे खुशी से सरप्राइज कर दिया है…। रसोई के दृश्य में एक बेहद जटिल लेकिन संतुलित प्रदर्शन ने मुझे पूरी तरह प्रभावित किया। ये दिल तोड़ देने वाला और इमोशनली थका देने वाला है क्योंकि अनुपमा अपने अनमोल बच्चे को अलविदा कह रही है… लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपके लिए मेरे सच्चे प्यार ने इसे मेरे लिए और ज्यादा विश्वसनीय बना दिया है…’
वायरल हुआ पोस्ट
रुपाली ने आखिर में लिखा, ‘शायद ये समर के लिए अनुपमा की अंतिम विदाई है (या शायद नहीं) लेकिन ये बंधन जो हमें मिला है वो हमेशा बना रहेगा… सागर जैसी खूबसूरत आत्मा होने के लिए धन्यवाद… मेरी अनुपमा के लिए समर होने के लिए धन्यवाद… हमेशा चमकते रहो।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही कुछ लोगों को ये पोस्ट देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद दोबारा से एक्टर से एंट्री हो सकती है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
6 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
6 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
8 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines