---विज्ञापन---

न्यू पेरेंट्स बने Rochelle Rao और Keith Sequeira, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेबी के जेंडर का किया खुलासा

Rochelle Rao Keith Sequeira Baby: टीवी के पॉपुलर कपल रोशेल राव (Rochelle Rao) और कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) ने फैंस को एक बेहद बड़ी खुशखबरी सुनाई है। ये कपल अब पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस रोशेल राव ने बेबी को जन्म दे दिया है। खुद कपल ने इस बात का खुलासा किया। अपने लेटेस्ट सोशल […]

---विज्ञापन---

Rochelle Rao Keith Sequeira Baby: टीवी के पॉपुलर कपल रोशेल राव (Rochelle Rao) और कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) ने फैंस को एक बेहद बड़ी खुशखबरी सुनाई है। ये कपल अब पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस रोशेल राव ने बेबी को जन्म दे दिया है। खुद कपल ने इस बात का खुलासा किया। अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में रोशेल और कीथ ने बेबी के दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया कि बेबी कब इस दुनिया में आया है और उनके घर किलकारियां गूंज उठीं।

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने की Yodha की नई रिलीज डेट की घोषणा, Salaar Vs Dunki की वजह से Preponed हुई फिल्म!

---विज्ञापन---

कपल ने किया पोस्ट

अपने लेटेस्ट पोस्ट में रोशेल और कीथ ने ऐलान किया कि उनके घर बेबी गर्ल आई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, ‘सबसे बड़े आशीर्वाद हमारी नन्ही बच्ची के लिए ईश्वर की स्तुति करते हुए, बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ है। इस अद्भुत यात्रा में आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद, हम आपसे प्यार करते हैं। मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की और भगवान ने मुझे वो दिया जो मैंने उससे मांगा था।’

---विज्ञापन---

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

अब इनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर इस कपल के लिए खुश दिखाई दे रहे हैं। अब बेबी गर्ल के दुनिया में आने पर सोशल मीडिया पर रोशेल राव और कीथ सिकेरा को बधाई देने वालों की झड़ी लग गई है। सभी फैंस अब बेबी सिकेरा का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। ये दोनों अपनी बेटी का फेस कब रिवील करेंगे इस वक्त सभी लोग बस यही सवाल कर रहे हैं।

हाल ही में करवाया बोल्ड फोटोशूट

बात दें, कुछ दिनों पहले रोशेल अपने एक फोटोशूट की वजह से खूब लाइमलाइट में रही थीं। उनका अपने पति के साथ करवाया गया मैटरनिटी फोटोशूट इतना बोल्ड था कि इंटरनेट पर वायरल होते ही हर तरफ हल्ला मच गया। कई लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंसी में इतना रिवीलिंग फोटोशूट करवाने पर ट्रोल किया था। ये तस्वीरें वाकई काफी बोल्ड थीं। वहीं, अब फैंस बेबी को देखने के लिए बेताब हैं।

First published on: Oct 04, 2023 11:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola