Rupali Ganguly Madalsa Sharma Controversy: शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को लेकर कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस शो की लीड एक्ट्रेस और नेगेटिव रोल करने वाली एक्ट्रेस के बीच काफी विवाद हुआ है। रुपाली गांगुली और मदालसा शर्मा की अनबन पर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मदालसा खुद कन्फर्म कर चुकी हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स झूठी नहीं हैं और वाकई सेट पर इन दोनों के बीच तनाव चल रहा था। अब मदालसा ने कुछ और नए खुलासे किए हैं। शो छोड़ने के बाद अब एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो रुपाली की किस बात से हर्ट हुई थीं।
रुपाली करती थीं पीठ पीछे बुराइयां?
अपने हालिया इंटरव्यू में मदालसा शर्मा ने रुपाली के साथ अपनी इक्वेशन पर बात करते हुए बताया कि एक बार उन्हें पता चला था कि एक्ट्रेस उनकी पीठ पीछे बुराइयां करती हैं, ये जानकर वो बेहद आहत हो गई थीं। अब उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘कभी-कभी मुझे लगता है कि कुछ लोग आपके सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और होते हैं। कई बार मुझे लगा कि मेरे बारे में सही बातें नहीं कही गईं और जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मुझे बहुत दुख हुआ। मैं ऐसे थी कि क्यों? पहले तो मेरे मन में तुम्हारे खिलाफ कुछ भी नहीं है, हम बस एक्टर्स हैं और साथ काम करते हैं।’
मदालसा-रुपाली से हो गई थीं हर्ट
मदालसा ने आगे कहा, ‘ऐसे कई इन्सिडेंट्स हुए हैं जब मैं हर्ट हुई हूं। मेरा मतलब है कि मैंने तुम्हारे साथ ऐसा कुछ भी नहीं किया कि तुम मेरे साथ ऐसा बर्ताव करो। अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे समझ आता है। मुझे लगता है कि तुम या तो इसी तरह मेरे मुंह पर भी रहो या मेरी पीठ पीछे बात मत करो।’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ भी अपमानजनक नहीं सुना लेकिन सेट पर मिसकम्युनिकेशन हो जाता है। हालांकि, उन्होंने बताया है कि अब उनके और रुपाली के बीच चीजें ठीक हैं और दोनों ने मनमुटाव मिटा लिए हैं।
यह भी पढ़ें: Riteish Deshmukh ने आधी रात क्यों ‘तोड़ा’ था Genelia से रिश्ता? एक मैसेज देख खराब हो गई थी एक्ट्रेस की हालत
शो छोड़ते ही रुपाली ने क्या भेजा मदालसा को मैसेज?
दरअसल, दोनों ने आपसी सहमति से सब ठीक किया है। मदालसा बोलीं, ‘हमने बस एक-दूसरे की आंखों में देखा और हमें समझ आ गया कि हमारे बीच चीजें खराब हैं और इसे ठीक कर लेते हैं। हम साथ बैठते, इस बारे में बात करते और फिर मूव ऑन कर जाते और हम गले भी मिलते। जैसे कि अब इसे भूल जाओ, जो बीत गया सो बीत गया। हम दोनों में से किसी ने भी इस मामले को सुलझाने के लिए पहला कदम नहीं लिया, ये आर्गेनिक था।’ इतना ही नहीं मदालसा के शो छोड़ने के बाद रुपाली ने उन्हें मैसेज भी किया था और कहा था ‘गायब मत होना। टच में रहना। हम फुर्सत में मिलेंगे और बातें करेंगे।’
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines