Rituraj Singh Death: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) को लेकर मंगलवार सुबह एक बुरी खबर आई। शो में यशपाल सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का निधन हो गया। एक्टर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। आपको बता दें कि नौ महीने के अंदर शो को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले टीवी एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey) ने दुनिया को अलविदा कहा था। हैरानी की बात ये है कि उनकी मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इसके अलावा माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) भी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।
शोक में डूबे फैंस
ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh Death) के निधन की खबर आते ही टीवी शो ‘अनुपमा’ के अन्य कलाकार समेत फैंस भी दंग रह गए हैं। पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जाहिर है कि ऋतुराज सिंह पिछले काफी समय से शो से गायब थे। माना जा रहा था कि अपनी सेहत को लेकर शायद एक्टर ने शो से ब्रेक ले रखा था। उनके अचानक चले जाने के बाद से फैंस भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। ऋतुराज सिंह को आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: परफॉर्म करते हुए धड़ाम से गिरीं Madonna, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नितेश पांडे की हुई थी मौत
आपको बता दें कि अनुपमा के तीन स्टार्स अब तक दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इससे पहले पिछले साल नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। नितेश ने शो में अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज का किरदार निभाया था। 51 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी।
कोविड से हुआ था माधवी गोगटे का निधन
शो अनुपमा में माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) ने अनुपमा की मां का रोल प्ले किया था। माधवी का निधन साल 2021 में कोरोना की वजह से हुआ था। कोविड पॉजिटिव होने पर एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और 58 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
वाकर शेख ने जताया दुख
गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में टीवी शो अनुपमा के अब तक तीन स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उधर ऋतुराज सिंह के निधन के बाद उनके ऑनस्क्रीन भाई वाकर शेख ने भी एक्टर की मौत पर दुख जाहिर किया है। वाकर शेख का कहना है कि वह ऋतुराज सिंह की मौत पर अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines