Anupamaa 26 October Episode Update: आज शो में आप देखेंगे कि तोषू और किंजल से अनुपमा बात करेगी और उन्हें समझाएगी कि परिवार को उनकी इस वक्त कितनी जरूरत है। बाद में अनुपमा किचन में बा के साथ बात करती दिखाई देंगी। इन दोनों में गहरी बातें होंगी और अनुपमा इस दौरान बा को समझते हुए कहेगी कि हर रिश्ते की डोरी के 2 सिरे होते हैं। एक हम पकड़ते हैं और दूसरा बच्चों के हाथ में है। वो उनकी मर्जी है कि वो इसे पकड़ते हैं या नहीं। वहीं, कपाड़िया मेंशन में भी काफी कुछ हो रहा है।
मालती देवी को भड़काएगी बरखा
वहां बरखा की बातों का असर मालती देवी पर होने लगा है। अनुपमा- अनुज और डिंपी कपाड़िया मेंशन पहुंचेंगे। डिंपी वहां पर रहने आई है। इस दौरान अनुज सभी से कहेगा कि अब हम केस की कोई बात नहीं करेंगे, हम ये केस हारे ज़रूर हैं लेकिन हम कोशिश नहीं छोड़ेंगे। तभी मालती देवी- डिंपी से बात करते हुए कहेगी कि अच्छा किया तुमने डांस अकेडमी खोल दी। कला को कभी छोड़ना नहीं चाहिए, फिर चाहें कला के लिए कुछ भी छोड़ना क्यों न पड़े। ये सुनकर अनुज दुखी हो जाएगा। डिंपी को भी मालती देवी की सभी पुरानी चालाकियां याद आ जाएगी। इसी बीच पाखी-डिंपी पर ताने कसने शुरू कर देगी।
डिंपी को पाखी मारेगी ताने
फिर अनुपमा बीच में आ जाएगी और उसे समझाने की कोशिश करेगी कि उसे डिंपी को ताने नहीं मारने चाहिए। अनुपमा पाखी से कहेगी- ‘ध्यान रख वो मां बन रही है।’ फिर पाखी जवाब देते हुए कहेगी- ‘तो मैं क्या करूं, वो मां बन रही है तो उसकी आरती उतारूं। मैं मां नहीं बन सकती तो मैं बेकार हूं।’ इसके बाद पाखी और अनुपमा में झगड़ा हो जाएगा। बहस होने के बाद जब अनुपमा चली जाएगी तो पाखी कहेगी- ‘अगर डिंपी ने एटीट्यूड दिखाया तो मैं उसे छोडूंगी नहीं।’ फिर अनुपमा अपनी परेशानी बांटते हुए ये पूरा किस्सा अनुज को बताएगी।
अनुपमा कर अनुज बनाएंगे प्लान
जब ये दोनों बात कर रहे होंगे तो मालती देवी आएगी और इनसे पूछेगी कि तुम दोनों बहुत परेशान क्यों दिख रहे हो। और वो इन्हें दिलासा देते हुए कहेगी कि तुम दोनों परेशान मत हो। मैं छोटी, घर और परिवार सब कुछ संभाल लूंगी। लेकिन अनुपमा इस पर मालती देवी से कहेगी कि आप बस छोटी को देखो बाकी सब मैं खुद देख लूंगी। वहीं, बरखा फिर से मालती देवी को ताना मारेगी। आखिर में अनुपमा और अनुज एक दूसरे से बात करते दिखेंगे और अनु कहेगी कि सोनू और सुरेश का अंत इस दशहरे पर ही होगा। इसके बाद अनुपमा-देविका और अनुज कुछ प्लान तैयार करेंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines