Anupamaa 19 October Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड में सभी लोग पाखी को बच्चा गोद लेना का सुझाव देते हुए दिखाई देंगे। अनुज और अनुपमा उसे समझाएंगे कि बच्चा गोद लेने में कोई बुराई नहीं है। इस दौरान वो अपने एक्सपीरियंस भी पाखी के साथ शेयर करेंगे। पाखी इनकी बातें सुनेगी और समझेगी भी लेकिन बच्चा अडॉप्ट करने से ये कहकर इंकार कर देगी कि वो इतनी महान नहीं है। इसके बाद शो में सभी लोग साथ में नवरात्रि की पूजा करते हुए दिखाई देंगे। तभी शाह निवास में एक औरत की एंट्री होगी जो अपने बच्चे को साथ लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Highlights: बिग बॉस के घर में शुरू हुआ प्यार का रुमानी सफर! Ankita Lokhande बनीं लव गुरु
सभी लोग खेलेंगे गरबा
उसे देखकर सभी हैरान होंगे तो अनुपमा बताएगी कि ये वही बच्चा है जिसे समर की आंखें दान की गई हैं। अपने परिवार को उदास देखकर अनुपमा उन्हें समझाएगी कि समर नहीं चाहेगा कि वो हमें ऐसे उदास देखे, हमे खुश रहना होगा। इसके बाद शो में सभी लोग गरबा खेलते दिखेंगे और उनको समर की याद आएगी। इन्हें लगेगा जैसे समर उनके आस-पास ही है। अनुपमा, वनराज, डिंपी, पाखी, अनुज और अधिक इन सभी के साथ समर को डांस और बात करते हुए देखने को मिलेगा।
अनुज को आएगा का पुलिस का फोन
वहीं, जश्न के बीच में पुलिस का फोन आएगा और वो अनुज को बताएंगे कि सुरेश राठौर के साथ वनराज की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस बताएगी कि इस वीडियो की मदद वो लोग से वनराज को पागल साबित करेंगे। सुरेश राठौर ये साबित करने की कोशिश करेगा कि वनराज बेटे की मौत से मेंटली डिस्टर्ब हो गया है जिसकी वजह से उसकी गवाही की वैल्यू नहीं रह जाएगी। ऐसे में अब अनुज ही अकेला गवाह रह जाएगा। पुलिस और अनुज की ये सारी बातें अनुपमा भी सुन लेगी। फिर अनुपमा कहेगी कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और 9 दिन पूरे होने से पहले वो आरोपी को सजा दिलवाएगी। ये एक मां का देवी मां पर विश्वास है।
तोषू और किंजल कर रहे जाने की तैयारी
दूसरी तरफ जब मालती देवी ये सब बातें सुन लेगी तो उसे चिंता होगी कि कहीं इससे अनुज को कोई खतरा न हो जाए। मालती देवी को लगेगा कि अनुपमा की जिंदगी में अनुज इतना मायने नहीं रखता। वो उसकी लिस्ट में सबसे पीछे है लेकिन उनके लिए तो अनुज ही सब कुछ है। साथ ही मालती देवी को अनुज की सेफ्टी की टेंशन होगी। वो उसकी सिक्योरिटी बढ़ानी के बारे में सोचेंगी। इसके बाद मालती देवी- अनुज को समझने की कोशिश करेगी लेकिन अनुपमा की साइड लेते हुए अनुज बीच में ही चला जाएगा। किंजल और तोषू, बा से परी का ध्यान रखने के लिए कहेंगे मगर वो इससे साफ इंकार कर देंगी। तभी काव्या ये जिम्मेदारी उठाएगी लेकिन जब तोषू और किंजल जा रहे होंगे तो उनके डाक्यूमेंट्स गिर जाएंगे और काव्य समझ जाएगी कि ये वीजा एप्लीकेशन फॉर्म है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines