Anupama Spoiler Alert 18 May: अनुपमा-अनुज का हुआ आमना-सामना, माया की वजह से शाह हाउस में पसरा सन्नाटा

Anupamaa Today's Twist: अनुपमा ने बरखा भाभी को भी दिखाया बाहर का रास्ता, अब आने वाला है ये नया ट्विस्ट

Anupamaa Today's Twist: अनुपमा ने बरखा भाभी को भी दिखाया बाहर का रास्ता, अब आने वाला है ये नया ट्विस्ट

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert 18 May: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में आज के एपिसोड में एक के बाद एक कई सारे धमाके होंगे। शो में फिलहाल अनुपमा और अनुज के मिलने के कोई आसार नहीं हैं इसके बावजूद मेकर्स एक-एक करके कई सारे ट्विस्ट से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

अनुज-अनुपमा का हुआ आमना-सामना (Anupama Spoiler Alert 18 May)

आज के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। मेकर्स ऐसे कई सारे धमाके करने वाले हैं जिससे फैंस शो से और जुड़ने वाले हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुज और अनुपमा आमने सामने आते हैं, और बिना बात किए चले जाते हैं। इसके बाद छोटी भी अनुपमा के साथ अच्छे से बर्ताव नहीं करती है।

Advertisment

शाह हाउस में पसरा सन्नाटा

इन सबके बाद अनुज, छोटी, माया और फिर अनुपमा शाह हाउस में चले जाते हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज को घर में देख पहले तो कुछ देर के लिए घर में सन्नाटा पसर जाता है फिर सब पूजा के काम में लग जाते हैं। अनुपमा शादी के जश्न की बात करेगी और पूजा शुरू करने के लिए कहेगी। इस दौरान काव्या और किंजल भी उसका साथ देगीं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CsXq59kqtkT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 

विज्ञापन

डिपंल पर उतरा पाखी का गुस्सा

इसके बाद अगला ड्रामा तब होगा जब अनुपमा की जगह माया अनुज के बगल में बैठ जाती है। ये सब देख घर वाले एक बार फिर हैरान रह जाते हैं। न चाहते हुए अनुज को भी माया के पास ही बैठना पड़ता है। इसके बाद अनुपमा बर्दाश्त नहीं कर पाती और वहां से उठकर चली जाती है। उसके बाद माया भी उसे समझाने के लिए उसके पीछे-पीछे जाती है। उधर पाखी डिंपल पर अपना गुस्सा उतार देती है। वह डिंपल से साफ कहेगी कि तुम्हारी वजह अनुज यहां आए हैं और माया भी यहां आई है। इस दौरान दोनों की बीच बहस होगी, लेकिन किंजल चीजों को संभाल लेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ