हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर फूटा Anupam Kher का गुस्सा, बोले- 'अब बर्दाश्त से बाहर है ये दर्द'

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का दिल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद टूट गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं और पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया।

अनुपम खेर ने जाहिर किया गुस्सा

पहलगाम में हुए इस हमले में कई निर्दोष हिंदुओं की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। छुट्टियां मनाने अपने परिवारों के साथ घाटी आए लोगों को जिस तरह से निशाना बनाया गया, उसने देशभर में रोष की लहर दौड़ा दी है। अनुपम खेर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब शब्द कमजोर महसूस होते हैं, क्योंकि जो दर्द दिल में है वो शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

अनुपम खेर हो गए भावुक 

वीडियो में भावुक होते हुए अनुपम खेर ने कहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि कश्मीरी पंडितों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जिसे उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया था, वो उस सच्चाई का केवल एक हिस्सा था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे ‘प्रोपेगेंडा’ कहकर नकार दिया।

खेर ने एक बेहद मार्मिक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक महिला अपने पति की लाश के पास बैठी थी। उन्होंने बताया कि उस महिला और उसके बेटे ने आतंकियों से कहा था कि उन्हें भी मार दिया जाए, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया, शायद इसलिए ताकि एक संदेश दिया जा सके—एक डर पैदा किया जा सके।

विज्ञापन

पीएम मोदी से किया निवेदन 

इस हमले के बाद अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से निवेदन करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वे सात जन्मों तक दोबारा इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सकें।

अनुपम खेर ने इस वीडियो को बनाना पहले नहीं चाहा था, क्योंकि वो अपनी भावनाओं पर काबू पाना चाहते थे। लेकिन घटना की भयावहता और पीड़ितों के हाल ने उन्हें विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि आज दिल भर आया है और चुप रहना अब संभव नहीं है।

विज्ञापन

उनका ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी उनके साथ सहानुभूति जताते हुए हमले की निंदा कर रहे हैं। देश भर से मांग उठ रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।

यह भी पढ़ें: Jaat Vs Kesari Chapter 2 BO Collection: ‘जाट’ या ‘केसरी 2’, किस फिल्म ने कमाए मंगलवार को ज्यादा नोट?

विज्ञापन
Sponsored Links by Taboola