Anupam Kher Mother: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अनुपम खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इस बीच अब अनुपम की मां को चोट लग गई है और इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. इस वीडियो को देखने के बाद सभी अनुपम की मां के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. अपने पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा कि मां को चोट लगी है और अच्छी खासी चोट लगी है. दिल्ली से वापस आने के बाद मैं अचानक राजू के यहां गया, तो मुझे ये चोट दिखाई दी.
अभिनेता ने लिखा बड़ा-सा कैप्शन
अनुपम ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि मां, हर मां की तरह अंदर से स्ट्रांग है. चोट जल्दी ठीक हो जाएगी. असल मुद्दे पर बात करने के बाद वही बातें हुईं जो हर घर में होती हैं. इस तरह के हादसे के बाद शिकायतें और शिकवें. ये शिकायतें और शिकवे आपसी प्यार का परिणाम है. हम सब बहुत भाग्यशाली है क्योंकि हमारे पास राजू की वाइफ रीमा भाभी हैं. उन्होंने सच में हमारी मां का बहुत ध्यान रखा है. रीमा जी और माता रानी दुलारी की जय हो.
बाल-बाल बची अनुपम की मां की आंख
अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनकी मां की आंख के पास चोट का एक बड़ा-सा निशान हुआ है. इस हादसे में उनकी आंख बाल-बाल बची है. इसके अलावा वीडियो में खुद अनुपम की मां ने कहा भी है कि वो बच गईं नहीं तो उनके सिर में भी चोट लग सकती है और वो भी फट सकता था.
यूजर्स ने की दुआ
इस वीडियो में परिवार इस हादसे के बारे में चर्चा करता नजर आया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपम की मां की आंख के पास कितनी भयंकर चोट लगी है. वहीं, अब यूजर्स उनकी चोट जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘गौरव नहीं जीतने…’, क्या Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines