Anupam Kher Cryptic Note: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर इंटरनेट पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। इस बीच अब अनुपम खेर का एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। जी हां, इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि एक्टर के इस पोस्ट को समझने के लिए लोगों को दिमाग लगाना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अनुपम ने अपने हालिया पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है? जिसे समझने के लिए लोग अपना दिमाग खर्च कर रहे हैं।
अनुपम का पोस्ट वायरल
कुछ देर पहले अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुपम ने लिखा है कि कभी-कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए, जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं, पर फिर भी वह अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता। इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है, जय हो। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सच्चाई। वहीं, अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट
अनुपम खेर कई बार अपनी पोस्ट में बीजेपी को सपोर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में फैजाबाद सीट पर पार्टी की हार के बार एक्टर ने ये क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अनुपम के इस पोस्ट को अब फैंस भाजपा के परिणाम से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने ये पोस्ट नरेंद्र मोदी के लिए किया और इसके जरिए वह उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।
Anupam Kher Cryptic Note
सितारों को मिली जीत
बता दें कि बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी एनडीए ने कई सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से जीत मिली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मंडी से जीत हासिल हुई है। इसके अलावा मेरठ से अरुण गोविल ने जीत अपने नाम की है। साथ ही मथुरा से हेमा मालिनी ने भी जीत की हैट्रिक लगाई है।
यह भी पढ़ें- ‘Sonu Nigam’ के एक ट्वीट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल, अयोध्या में बीजेपी की हार से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines