Drishyam2: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 14 दिनों में इसने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें एक्टर अनुपम खेर भी शामिल हुए।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘दृश्यम 2’ की जमकर तारीफ किया। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक्टर द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में, अनुपम ने अजय देवगन के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में अनुपम ने नीली जैकेट और काली पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने काले रंग का स्वेटर और ग्रे पैंट पहन रखी थी। दूसरी तस्वीर में तब्बू के साथ अजय और अनुपम नजर आ रहे हैं। तब्बू ने इवेंट के लिए ब्लैक और सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी थीं। अनुपम ने दोनों स्टार के साथ कुछ और तस्वीरें भी साझा किए हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘#Drishyam2 को कामयाबी की ऊंचाई तक पहुँचने की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। मैं उनकी ख़ुशी में शामिल हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा! अच्छी फिल्में चलती है। बहुत चलती है! जय हो!’
‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी और अब 14 दिनों के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 163.47 करोड़ हो गया है।
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों से खूब पसंद किया गया। ऊंचाई ने अपनी रिलीज के पहले दो दिनों में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ₹ 5.45 करोड़ कमाए।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
40 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
57 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines