Anu Aggarwal Topless Photoshoot: आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल फिल्मी पर्दे से भले दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया कि ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
जाहिर है कि 55 साल की उम्र में अनु अग्रवाल अपने हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट से फैंस की नींद उड़ा देती हैं। अब जब उन्होंने टॉपलेस फोटो शेयर की तो ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अनु अग्रवाल ने कराया बोल्ड फोटोशूट
बता दें कि ‘आशिकी गर्ल’ अनु अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी टॉपलेस फोटो शेयर कर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस एक मिरर के सामने पोज दे रही हैं, जबकि उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ एक टॉवल से कवर किया हुआ है। मिरर सेल्फी लेते हुए अनु अग्रवाल का ये टॉपलेस लुक काफी बोल्ड है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है।
यह भी पढ़ें: कभी सुपरहिट मूवी की एक्ट्रेस थी, आज पहचानना भी मुश्किल, क्यों हो रहीं ट्रोल?
टॉपलेस फोटो के साथ दिया ये कैप्शन
वहीं फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘आप बाधाओं को दूर करने के लिए प्रेयर करते हैं लेकिन सबसे बड़ी बाधा तो आप खुद होते हैं। आप इसे देखने तक से कतराते हैं। मेरी पूरी जिंदगी मेरे जैसी ही सामना करने के बारे में रही है। चाहे सब कितना मुश्किल क्यों न रहा हो। ये मेरे लिए एक वरदान है। ये आशीर्वाद बन गया। क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं? एक शुरुआत करें। अपनी बाधा को दूर करें।’
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल
बता दें कि 55 साल की उम्र में अनु अग्रवाल ने ऐसा बोल्ड फोटोशूट कराया है, जो अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। हालांकि कुछ लोगों को उनका ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए वो एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए उन्हें नवरात्रि में ऐसी हरकत न करने की नसीहत दे रहे हैं।
इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘नवरात्रि में तो कम से कम थोड़ा…।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अचानक से यह सब करने की जरूरत क्यों पड़ गई?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आज आपके लिए मेरे मन में इज्जत थोड़ी कम हो गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बुढ़ापे में शर्म नहीं आती आपको ऐसी पिक अपलोड कर रहे हो।’ इस तरह से यूजर्स अनु अग्रवाल को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ करते हुए उनका सपोर्ट किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines