कभी सुपरहिट मूवी की एक्ट्रेस थी, आज पहचानना भी मुश्किल, क्यों हो रहीं ट्रोल?

Anu Aggarwal: अनु अग्रवाल ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ का गाना गाया, तो वो जमकर ट्रोल हो गई। साथ ही एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Anu Aggarwal

Anu Aggarwal हुई ट्रोल। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Anu Aggarwal: बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनु ‘सांसों की जरुरत’ गाना गा रही है, जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने क्या सच में छोड़ दी एक्टिंग? दूसरी फील्ड में धमाकेदार हुई शुरुआत

विज्ञापन

फिल्म ‘आशिकी’ का गाना गाया

zoomtv पर अनु अग्रवाल का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि द ओजी क्वीन यहां हमारे साथ है, वो अपनी फिल्म ‘आशिकी’ के मशहूर गाने ‘सांसों की जरुरत’ को गा रही हैं। आप भी सुने @anusualanu की मधुर आवाज। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

Anu Aggarwal

Anu Aggarwal

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ट्रोल

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि रात में सोना भी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सांसों की जरुरत तो है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या हुआ आपको। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेचारी वक्त की मारी। एक और यूजर ने लिखा कि ये क्या है। एक और यूजर लिखते हैं कि कुछ ना बोलो तो ही अच्छा है। इस तरह के कमेंट् यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।

Anu Aggarwal

Anu Aggarwal

विज्ञापन

कुछ यूजर्स कर रहे एक्ट्रेस की सराहना

हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी है, जो एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अनु के साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई, जिसकी वजह से वो मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट गई हैं और भले ही उनकी लाइफ में कुछ भी हुआ हो, लेकिन वो अपनी लाइफ में कामयाब रही है और फिर से खड़ी हुई हैं। एक और यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज बहुत शानदार है। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स एक्ट्रेस को सपोर्ट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ