TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

‘आशिकी गर्ल’ जो मां के लिए बनीं ‘खलनायिका’, रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर क्या बोलीं?

Anu Aggarwal: बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने हाल ही में अपने टॉपलेस सीन पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी मां ने इसे देखा तो कैसे रिएक्ट किया था। साथ ही अनु ने रणवीर के फोटोशूट पर भी बात की। आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Anu Aggarwal, Ranveer Singh
Anu Aggarwal: बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल बी-टाउन का एक पॉपुलर नाम हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब अनु ने अपने टॉपलेस सीन पर बात की है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उन्होंने ये सीन दिया था, तो उनकी मां का इस पर कैसा रिएक्शन था? आइए बताते हैं...

अनु ने टॉपलेस सीन पर की बात

दरअसल, अनु अग्रवाल ने हाल ही में Bollywood Bubble को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म The Cloud Door के टॉपलेस सीन पर बात की। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपकी फैमिली का कभी कोई रिएक्शन आया इस पर? तो एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी फैमिली बहुत सपोर्टिव है। मेरी मां वो पहली इंसान हैं, जिन्होंने उस टॉपलेस सीन को देखा। मेरे पास उस सीन का वीडियो आया था, तो मैंने वो अपनी मां दिखाया था।

ऐसा था अनु की मां का रिएक्शन

अनु ने कहा कि मेरी मम्मी ने उस वक्त उस सीन के बारे में बात भी नहीं की। उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी बनाई है। उन्होंने ऑर्ट देखी, मेरी मां खुद एक आर्टिस्ट हैं, तो उन्होंने बस काम देखा, तो उन्होंने तो कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि इसके बाद जब उन्होंने कुछ नहीं कहा तो मैंने उनसे पूछा। मुझे लगा था कि अब कुछ कहेंगी, अब कहेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा, वो और बातें करती रहीं, लेकिन इस बारे में उन्होंने कुछ नही कहा।

टॉपलेस होना गलत नहीं

अनु ने कहा कि जब मेरी मां ने मुझसे कुछ नहीं कहा तो मैंने ही उनसे पूछा कि आपको ये नहीं लगा कि मैंने ये सीन क्यों किया? तो मेरी मां ने उसमें क्या है, वो तो केरेक्टर कर रहा है। मैंने कहा कि क्या बात है, थैंक्स मॉम... मेरी मां का कहना है कि टॉपलेस होना गलत नहीं क्योंकि वो केरेक्टर कर रहा है। केरेक्टर कलको किसी का मर्डर भी तो करता है, वो भी तो गलत होता है।

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर क्या बोलीं अनु?

अनु ने आगे कहा कि किसी का खून कर दो वो सही है, लेकिन टॉप मत उतारो, वो बुरा है... अरे ऐसे थोड़ी होता है। इसके बाद अनु से सवाल किया गया कि कुछ टाइम पहले रणवीर का भी न्यूड फोटोशूट आया था, तो क्या वो सही था? अनु ने इसके जवाब में कहा कि इसके लिए हर इंसान को हिम्मत दिखानी पड़ती है, ये इतना नॉर्मल नहीं होता। अगर हम ऐसा करते हैं, तो अपने एक्टर होने के बैरियर को क्रॉस कर देते हैं। यह भी पढ़ें- छोटी उम्र में इस एक्ट्रेस ने ठुकराया था दिग्गज एक्टर से शादी का ऑफर, बोलीं- शर्त न मान पाई


Topics:

---विज्ञापन---