Anu Aggarwal: सिनेमाजगत में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें सफलता तो मिली, लेकिन कुछ समय बाद वो कहां गए कोई नहीं जानता। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके साथ कोई हादसा हुआ और वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।
आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रातों-रात स्टार तो बन गई, लेकिन एक हादसे ने एक्ट्रेस के करियर को खत्म कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये अभिनेत्री?
यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने 90 साल पहले दिया था पहला सबसे लंबा किसिंग सीन, कहते थे ‘ड्रैगन लेडी’
एक हादसे ने बदली पूरी लाइफ
दरअसल, हम बात करें रहे हैं बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस ‘अनु अग्रवाल’ की। जी हां, वही अनु अग्रवाल जिन्होंने ‘आशिकी’ के स्टारडम के बाद इंडस्ट्री पर राज करना शुरू किया, लेकिन फिर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक्ट्रेस की पूरी लाइफ ही बदल दी। छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली अनु हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती थी।
‘आशिकी’ के बाद बढ़ गई एक्ट्रेस की डिमांड
अनु ने जैसे ही फिल्म ‘आशिकी’ की तो उनकी डिमांड बढ़ गई। वहीं, फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अनु और राहुल रॉय ने शानदार काम किया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। फिर एक दिन ऐसा आया जब एक कार एक्सीडेंट हुआ और अनु 29 दिनों तक कोमा में रही। इस हादसे के बाद उन्हें अपनी बीती लाइफ के बारे में कुछ याद नहीं रहा और इसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।
अनु ने हिम्मत से लिया काम
इस घटना ने एक्ट्रेस की पूरी लाइफ तो बदल ही दी। साथ ही उन्होंने अपना करियर भी खो दिया। अब एक्ट्रेस मुंबई में रह रही है और योगाभ्यास करती हैं। बता दें कि अनु अभी भी सिंगल है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि हमेशा मजबूत रहना चाहिए, आपका आत्मविश्वास ही आपको चलना सिखाता है। वहीं, अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बना रही है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines