Anshula Kapoor की शादी की रस्में शुरू, Sonam Kapoor ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी चचेरी बहन अंशुला कपूर की वेडिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. अंशुला की शादी 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से होने वाली है. इसी बीच सोनम ने प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Sonam kapoor

Sonam kapoor ने अंशुला कपूर की शेयर की वीडियो

सोनम कपूर की चचेरी बहन अंशुला कपूर की वेडिंग की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि शादी से पहले की तैयारियां शुरू हो गई है. इस बात की जानकारी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पारिवारिक समारोह का एक वीडियो शेयर किया है. लेकिन अभिनेत्री ने इस वीडियो को लेकर सीधे तौर पर कुछ कैप्शन नहीं लिखा है. लेकिन सजावट और मेहंदी लगाने वाले देखकर साफ है कि यह अंशुला कपूर की मेहंदी की रस्म हो रही है. इस वीडियो में तबला बजता हुआ दिख रहा है. इतना ही नहीं पूरा कार्यक्रम स्थल रंग-बिरंगे फूलों और गेंदे की मालाओं से सजा हुआ है. इस वीडियो में संजय कपूर भी अपने बेटे के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अंशुला कपूर की कब होगी शादी

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अंशुला के मंगेतर रोहन ठक्कर के परिवार ने ‘माता की चौकी’ रखी थी, जिसमें उनकी शादी की रस्में शुरू की गई थी. इस पूजा के दौरान आई उनकी फोटो काफी प्यारी लग रही थी. वहीं रोहन ठक्कर तस्वीरें खींचते हुए नजर आ रहे थे. आपको बता दें कि इस पूजा में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. बता दें कि माता की चौकी में सोनम, अनिल और रिया कपूर नजर आई थी. दरअसल, अंशुला और रोहन ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई कर ली थी. हालांकि, अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी 6 जुलाई को होने वाली है. सोनम कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश नजर आ रही है. बता दें कि मार्च में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ