Special Ops से 135 गुना ज्यादा खूंखार है ये सीरीज, कहानी देख कर भन्ना जाएगा माथा

ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. इन दिनों एक ऐसी ही सीरीज रिलीज की गई है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज को देखने के बाद आपको Special Ops भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Asur Series
1 / 6

ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देख सकते है. इस सीरीज दो देखने के बाद आपको Special Ops भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

असुर सीरीज

असुर सीरीज2 / 6

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज सर्च कर रहे हैं, तो आप इस सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में अब तक 2 सीजन रिलीज हुए हैं, जिसमें कुल 16 एपिसोड है. सीरीज में अरशद वारसी ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज की कहानी देखने के बाद आप इसे हफ्तों तक नहीं भूल पाएंगे.

विज्ञापन

असुर सीरीज कब हुई रिलीज

असुर सीरीज कब हुई रिलीज3 / 6

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि असुर है. यह सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी. वहीं सीरीज का दूसरा सीजन साल 2023 में रिलीज किया गया था. बता दें कि दोनों सीजन को मिलाकर 16 एपिसोड्स जारी किए गए हैं. इस सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

असुर सीरीज की कहानी

असुर सीरीज की कहानी4 / 6

इस सीरीज की कहानी की बात कर इसमें आपको अच्छाई और बुराई के बारे में देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सही और क्या गलत है. इस सीरीज में आपको अरशद वारसी का काफी शानदार लुक देखने को मिलता है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. सीरीज की शुरुआत बनारस से होती है, जहां एक लड़का अपने ही पिता की हत्या कर देता है.

विज्ञापन

असुर सीरीज कहां देखें

असुर सीरीज कहां देखें5 / 6

वहीं फिर इस सीरीज की कहानी 11 साल आगे बढ़ती है और सीरीज में एक नए किरदार निखिल नायर की, एंट्री होती है, जो पूर्व सीबीआई फॉरेंसिक एक्सपर्ट है. बता दें कि सीरीज की कहानी उस वक्त नया मोड ले लेती है, जब निखिल के मोबाइल पर एक के बाद एक रहस्यमयी लोकेशन के कोड्स आना शुरु हो जाती है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधकर रखने में कामयाब होती है.

असुर सीरीज आईएमडीबी रेटिंग

असुर सीरीज आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

असुर सीरीज के दूसरे सीजन में आपको पहले सीजन के मुकाबले काफी शानदार सस्पेंस और टेक्नोलॉजी देखने को मिली है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है. इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी असल असुर को कोई पकड़ नहीं पाया है. हालांकि, अब दर्शक सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अगर आपने असुर सीरीज का दोनों सीजन नहीं देखा है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 की बेहतरीन रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन