हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Hamare Baarah के स्टार्स को मिली रेप और जान से मारने की धमकियां, पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला

Hamare Baarah Actress Received Murder Rape Threats: फिल्म ‘हमारे बारह’ से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अब इस फिल्म से जुड़े लोग खतरे में पड़ गए हैं। उनको कोई खतरनाक धमकियां दे रहा है। फिल्म का टॉपिक कुछ ऐसा है जिसके बाद अब कलाकारों को रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Hamare Baarah Actress Received Murder Rape Threats

Hamare Baarah Actress Received Murder Rape Threats: फिल्म ‘हमारे बारह’ (Hamare Baarah) रिलीज से पहले ही कंट्रोवर्सी में फंस गई है। इस फिल्म में काम करने वाली महिला कलाकारों को अब धमकियां मिल रही हैं। वो भी कोई ऐसी-वैसी धमकियां नहीं बल्कि रेप और जानलेवा धमकियां। कोई है जो इन एक्ट्रेसेस को परेशान कर रहा है और उन्हें मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहा है। अब ये मामला इतना आगे बढ़ गया है कि फिल्म से जुड़े कुछ लोगों को मुंबई के पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट दर्ज करवानी पड़ी है।

फिल्म से जुड़े लोगों को मिली धमकियां

बता दें, अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की ये फिल्म ढेर सारे कलाकारों के साथ बनाई गई है। इस फिल्म में मुस्लिम महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और अन्याय देखने को मिलेंगे। कान (Cannes Film Festival) में इस फिल्म का खुब प्रमोशन हुआ है। इसके बाद अब फिल्म ‘हमारे बारह’ की कास्ट और क्रू को अनजान लोगों से धमकियों भरे मैसेज मिल रहे हैं। फिल्म में काफी सेंसिटिव मैसेज हैं और मुस्लिम कहानी होने के चलते भी ये फिल्म में कम्युनिटी के टारगेट पर आ सकती है। बता दें, इस फिल्म का नाम पहले ‘हम दो हमारे बारह’ रखा गया था। सेंसर बोर्ड के आदेश के बाद इसे बदलकर ‘हमारे बारह’ कर दिया गया।

दर्ज कराई शिकायत

टीजर जारी होने के बाद से फिल्म को लेकर मामला गरमाया हुआ है। अब तो बात खतरनाक धमकियों पर आ पहुंची है। ऐसे में अब फिल्म के प्रोड्यूसर  Ravi S. Gupta, राइटर सूफी खान (Suffi Khan) एक्टर राहुल बग्गा (Rahul Bagga) और एक्ट्रेस अदिति भतपहरी (Aditi Bhatpahri), मुस्कान वार्ष्णेय (Muskaan Varshney), नेहा वार्ष्णेय (Neha Varshney) और इश्लिन प्रसाद (Ishlin Prasad) ने मिलकर मुंबई के वर्सोवा स्टेशन में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। ये मामला काफी गंभीर है ऐसे में पुलिस ही इनकी मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें: टीवी की 2 हसीनाओं के बीच दिखा रोमांस, कैप्शन में ‘वाइफ’ देख चौके फैंस

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, यह फिल्म देश की बढ़ती आबादी पर बात करेगी। संवेदनशील विषयों की वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। वैसे तो ये फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होनी है। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को डर सता रहा है कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए। ऐसे में अपनी सुरक्षा को लेकर अब वो कानून की मदद लेने पहुंच गए हैं। अब देखना होगा आगे क्या होता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें