टीवी की 2 हसीनाओं के बीच दिखा रोमांस, कैप्शन में 'वाइफ' देख चौके फैंस

Ashlesha Sawant Special Post For Kanchi Kaul: टीवी की दो एक्ट्रेसेस का सोशल मीडिया पर रोमांस देखने को मिला है। अब छोटे पर्दे की 2 हसीनाएं एक-दूसरे पर प्यार लुटा रही हैं। एक ने तो दूसरी को वाइफ तक कह डाला है। अब इन दोनों के रोमांस को देख फैंस भी मजे ले रहे हैं।

Ashlesha Sawant Special Post For Kanchi Kaul

Ashlesha Sawant Special Post For Kanchi Kaul

Ashlesha Sawant Special Post For Kanchi Kaul: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में यूं तो 2 एक्ट्रेसेस के बीच BFF वाला रिश्ता देखने को मिल रहा है। लेकिन उनके पोस्ट के कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है और अब इनके रिश्ते को एक अलग ही एंगल से देखा जा रहा है। दरअसल, आज शब्बीर अहलूवालिया (Shabir Ahluwalia) की वाइफ कांची कॉल (Kanchi Kaul) का बर्थडे है। इस खास मौके पर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत (Ashlesha Savant) ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को बधाई दी है।

बर्थडे पर बेस्ट फ्रेंड ने लुटाया प्यार

उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में इन दोनों की कई सारी फोटोज को जोड़कर ये वीडियो बनाया गया है। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स एक-दूसरे को कभी हग कर रही हैं तो कभी गाल पर किस कर रही हैं। इन दोनों की सालों पुरानी दोस्ती की ढेर सारी यादें इस वीडियो में नजर आ रही हैं। दोनों ने जिंदगी में साथ में कितने हसीन पल बिताए हैं वो वीडियो में देखा जा सकता है। लेकिन वीडियो से ज्यादा प्यार तो अश्लेषा सावंत  के कैप्शन में देखने को मिल रहा है। अश्लेषा ने कांची को बर्थडे विश करते हुए अपनी सारी फीलिंग्स दुनिया के सामने रख दी है।

दोस्त ने दोस्त को बताया वाइफ

अश्लेषा ने लिखा, ‘तुमसे बढ़ के प्यारा कौन? हे कांची लव यू बडी। जन्मदिन मुबारक हो मेरी वाइफ। ड्रैगनस की मां। सच कहूं तो वो तुम्हारे जैसे नहीं हैं। जब आप समझ पाते हैं कि एक अच्छी जिंदगी जीने का क्या मतलब है तो ये एक आशीर्वाद की तरह लगता है। मुझे चिल करना बेहद पसंद है और मुझे तुम में एक ऐसा साथी मिला जो समझता है कि इसका मतलब क्या है। अपनी जिंदगी जी भरकर जिओ, इसे और इसके साथ आने वाली हर चीज को प्यार करो। कितने लोग समझते हैं कि बकवास न करने का मतलब क्या है? बिना रुके हंसती रहो!’

पोस्ट हुआ वायरल

अश्लेषा ने कांची के लिए आगे लिखा, ‘म्यूजिक फेस्टिवल्स में हाथ पकड़कर नाचना। अभी वर्तमान तक यह बहुत प्यारा रहा। मैं तुम्हें दिन भर परेशान कर सकती हूं। मेरी डिलीशियस और प्रीटी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इन दोनों के प्यार को देख अब लोग इनसे BFF गोल्स ले रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ