Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अन्नू कपूर को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गुरुवार सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अन्नू कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर अजय स्वरूप के अनुसार, “अन्नू मदन लाल कपूर को 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।” उन्होंने बताया कि डॉ. जेपीएस साहनी, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजीव पसे, डॉ. बीएस विवेक और डॉ. सुशांत वट्टल की कार्डियोलॉजी टीम ने कपूर का इलाज किया।
और पढ़िए –Breaking News: पक्षी टकराने के बाद एयर एशिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
तबीयत में सुधार के बाद दी गई अस्पताल से छुट्टी
कैथ लैब के सह-निदेशक और यूनिट के प्रमुख डॉ रजनीश जैन ने कहा कि “अन्नू कपूर को आज स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।” इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा था कि “कपूर की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं, और उनका इलाज किया जा रहा है।”
बता दें कि अन्नू कपूर को बॉलीवुड फिल्म ‘हम’, ‘एक रुका हुआ फैसला’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘जॉली LLB-2’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कॉमेडी-ड्रामा ‘विक्की डोनर’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines