Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की थी शिकायत

Annu Kapoor

Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अन्नू कपूर को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गुरुवार सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अन्नू कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर अजय स्वरूप के अनुसार, “अन्नू मदन लाल कपूर को 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।” उन्होंने बताया कि डॉ. जेपीएस साहनी, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजीव पसे, डॉ. बीएस विवेक और डॉ. सुशांत वट्टल की कार्डियोलॉजी टीम ने कपूर का इलाज किया।

विज्ञापन

तबीयत में सुधार के बाद दी गई अस्पताल से छुट्टी

कैथ लैब के सह-निदेशक और यूनिट के प्रमुख डॉ रजनीश जैन ने कहा कि “अन्नू कपूर को आज स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।” इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा था कि “कपूर की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं, और उनका इलाज किया जा रहा है।”

विज्ञापन

बता दें कि अन्नू कपूर को बॉलीवुड फिल्म ‘हम’, ‘एक रुका हुआ फैसला’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘जॉली LLB-2’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कॉमेडी-ड्रामा ‘विक्की डोनर’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ