Ankita Lokhande-Vicky Jain: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर खूब बातें होती हैं, लेकिन इस बीच अब अंकिता और विक्की जैन कानून मुसीबत में फंस गए हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं पूरा मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, अंकिता और विक्की के परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर GST विभाग ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये छापेमारी विक्की जैन के कारोबारी परिवार से संबंधित कोयला व्यापार से जुड़ी कंपनियों पर हुई है. जानकारी है कि छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने रायपुर से आई प्रवर्तन टीमों के जरिए एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की है.
मामले की जांच
इस दौरान ऑफिस, आवासीय परिसर, कोल वॉशरी और औद्योगिक यूनिट्स की जांच की गई. सुबह से मामले की जांच शुरू हुई थी और देर रात तक ये पूरा अभियान चलता रहा. इस छापेमारी में इलाके में हलचल बढ़ गई थी. शुरुआती जांच में GST अधिकारियों को टैक्स इनपुट में गड़बड़ी और लेन-देन में अनियमितताओं का शक हुआ था.
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की सालगिरह
गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है. इस जश्न से कपल अभी बाहर भी नहीं आया था कि ये मामला सामने आ गया. वहीं, अगर अंकिता की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया.
कपल की ओर से नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान
इस मामले में विक्की या फिर अंकिता ने अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, GST विभाग का यही कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जमा हुई राशि शुरुआती आकलन का हिस्सा है. आने वाले दिनों में ये जांच पूरी की जाएगी और इसके बाद ही पूरी सिचुएशन समझ आएगी कि क्या स्थिति है? अब देखने वाली बात होगी कि मामले में क्या अपडेट सामने आता है.
यह भी पढ़ें- Latest OTT Release This Week: Thamma से लेकर Raat Akeli Hai तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
26 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines