Latest OTT Release This Week: Thamma से लेकर Raat Akeli Hai तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज

Latest OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है. ओटीटी पर इस हफ्ते बहुत कुछ रिलीज हो रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीक क्या-क्या रिलीज हो रहा है? तो आइए जानते हैं…

Latest OTT Release this Week

Latest OTT Release this Week. image credit- social media

विज्ञापन

Latest OTT Release This Week: ओटीटी पर आने वाली फिल्मों और सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. इस बीच हम आपको इस वीक रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है?

इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होगा?

थामा

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 16 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

एक दीवाने की दीवानियत

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे ने बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फिल्म ओटीटी पर जलवा दिखाने को तैयार है. इस फिल्म को 16 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

फॉलोआउट सीजन 2

फॉलोआउट के दूसरे सीजन का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है. जी हां, फॉलोआउट सीजन 2, 17 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे

इसके अलावा माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. 19 दिसंबर से ‘मिसेज देशपांडे’ को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स

अगर पर भी कुछ क्राइम से भरा देखना चाहते हैं, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ भी ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इसे 19 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो- सीजन 4

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के चौथे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. कपिल का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

विज्ञापन

रूफमैन

डेरेक सियानफ्रांस द्वारा निर्देशित और चैनिंग टैटम अभिनीत फिल्म ‘रूफमैन’ भी ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. इसे 19 दिसंबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

फोर मोर शॉट्स प्लीज!- सीजन 4

इसके अलावा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4’ भी ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. इसे 19 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर देखा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ