---विज्ञापन---

Nikki Tamboli की फर्राटेदार मराठी से इम्प्रेस हुए फैंस, सिंपल लुक में बेहद क्यूट दिखीं एक्ट्रेस

Nikki Tamboli Viral Video: बिग बॉस फेम निक्की तंबोली अपने लुक्स और बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी फर्राटेदार मराठी से चर्चा में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सिंपल लुक में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उन्हें मराठी बोलते देख फैंस इम्प्रेस हो गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Nikki Tamboli Viral Video: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ और रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शानदार परफॉर्मेंस देकर छा चुकीं एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर निक्की अपने हॉट और बोल्ड लुक को लेकर अक्सर लाइमलाइट बटोर लेती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में निक्की का लुक तो काफी सिंपल है लेकिन इस सिंपल लुक में एक्ट्रेस फर्राटेदार मराठी बोलती हुई नजर आ रही हैं। अगर विश्वास नहीं हो रहा तो फिर आप भी देखें वीडियो।

मराठी सुन फैंस हुए इम्प्रेस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक्की तंबोली ब्लू टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रही हैं। वो जा रही होती हैं कि तभी पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। इसपर एक्ट्रेस मराठी में बोलती हैं। उनकी फर्राटेदार मराठी भाषा सुनकर फैंस भी उनसे काफी इम्प्रेस हो गए हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 48 करोड़ के लग्जरी घर में रहती हैं Madhuri Dixit, देखें धक-धक गर्ल के घर की इनसाइड वीडियो

---खबर नीचे जारी है---

निक्की के लुक पर आया फैंस का दिल

बता दें कि वायरल वीडियो में निक्की तंबोली का कैजुअल कूल आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके चेहरे का ग्लो भी देखने लायक है। वीडियो में निक्की पहले तो मीडिया को पोज देती हैं। इसके बाद बाद उन्हें तस्वीरें क्लिक करने से रोकने के लिए बोलती हैं। उनकी अदाओं को देखकर पैपराजी भी उनकी रिक्वेस्ट को मान लेते हैं। लिहाजा पैपराजी भी निक्की से मजाक करते नजर आ रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वीडियो पर फैंस कर रहे रिएक्ट

उधर, निक्की तंबोली के इस वायरल वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी फ्लूएंट मराठी भाषा पर फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है निक्की तंबोली।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राखी सावंत पार्ट-2।’ एक अन्य ने लिखा ‘निक्की के पास मल्टी लैंग्वेज का खजाना है।’ गौरतलब है कि निक्की तंबोली की अदाएं हो या लेटेस्ट तस्वीरें वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

First published on: May 15, 2024 09:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola