Ankita Lokhande Slapped Sushant Singh Rajput: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की पर्सनल लाइफ का तमाशा बन गया है। एक्ट्रेस के पति विक्की जैन (Vicky Jain) और उनकी सास इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले शख्स बन गए हैं। इन दोनों ने जिस तरह टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ बर्ताव किया है वो देख पूरा देश अब उन्हें गालियां दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता के अग्रेसिव नेचर को लेकर भी लोग टिप्पणियां कर रहे हैं। जिस तरह से एक्ट्रेस ने गुस्से में अपने पति को लात मारी और फिर उन पर चप्पल फेंकी है, उसी से सारा बवाल मचा है।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने शो के सेट पर लगाई फांसी, जेल से छूटे बॉयफ्रेंड ने अब किए चौंकाने वाले खुलासे
क्या सुशांत को अंकिता ने मारा था थप्पड़?
लेकिन क्या आप जानते हैं विक्की ही नहीं उनके बॉयफ्रेंड रह चुके दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भी एक्ट्रेस के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। अंकिता ने एक बार अपने बॉयफ्रेंड को सरेआम पार्टी में सबके सामने चांटा जड़ दिया था। ये तब की बात है जब ये कपल लिव-इन में रह रहा था और दोनों शादी करने के दावे करते थे। उस दौरान एक ऐसा वक्त आया जब सुशांत कामयाबी की सीढ़ियां तेजी से चढ़ने लगे थे और उनके हाथ में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक रात सुशांत और अंकिता पार्टी करने के लिए किसी नाईट क्लब में गए थे और तब सुशांत अपनी कुछ फीमेल फैंस के साथ डांस करने लगे।
क्या थी लड़ाई की वजह?
अंकिता ने उस दौरान उन्हें रोका और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। लेकिन ड्रिंक कर अपने फीमेल फैंस के साथ डांस करते देख सुशांत पर अंकिता को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने सुशांत के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ लगा दिया था। दरअसल, तब अंकिता की इमेज एक पजेसिव और गुस्सैल गर्लफ्रेंड की बनी हुई थी। वो सुशांत के आस-पास लड़कियों को बर्दाश नहीं कर पाती थीं। एक मीडिया रिपोर्ट में तो ये भी बताया गया है कि एक बार यशराज स्टूडियो में अंकिता ने सबके सामने सुशांत का फोन देख उन्हें थैंक्यू कहा और उन्हें थप्पड़ मारकर स्टूडियो से चली गईं।
स्क्रीन पर बॉयफ्रेंड के किसिंग सीन से थी प्रॉब्लम!
इसके अलावा हाल ही में शो के दौरान एक्ट्रेस ने खुद नेशनल टीवी पर ये कबूला था कि सुशांत के ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में इंटिमेट सीन देख उन्हें इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने थिएटर की सीट अपने नाखून से नोच डाली थी और बाद वो खूब रोई थीं। इसके अलावा अनुष्का के साथ PK में सुशांत का लिप लॉक सीन देख उन्हें चक्कर तक आ गया था। यानी एक्ट्रेस इससे पहले भी अपने पार्टनर के साथ अग्रेसिव बिहेव कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines