हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ankita Lokhande को फिर आई एक्स ब्यॉफ्रेंड की याद, Sushant Singh Rajput को याद कर इमोशनल हुई एक्ट्रेस

Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे अक्सर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आती हैं। अब फिर से एक्ट्रेस ने उनके बारे में बात की है और बताया है कि उनकी फैमिली दर्द से गुजर रही है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput (Photo Credit - Social Media)

Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput: फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि अंकिता अक्सर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आती हैं। हाल ही में फिर से अंकिता ने सुशांत को लेकर बात की। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

अंकिता ने सुशांत के बारे में बात की

हाल ही में इंडिया डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने सुशांत के बारे में बात की। अंकिता ने कहा कि सुशांत की फैमिली बेहद दर्द से गुजर रही है। किसी के लिए भी ये आसान नहीं है और इस लॉस को झेलना भी बड़ी बात है। इसके अलावा अंकिता ने सुशांत के लिए न्याय पर भी रिेएक्ट किया है। अंकिता ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं आज भी सुशांत की फैमिली से जुड़ी हुई हूं और वो लोग बहुत कुछ झेल रहे हैं।

सुशांत का परिवार दर्द से गुजर रहा

अंकिता ने आगे कहा कि वो लोग जिस दर्द से गुजर रहे हैं वो बहुत बड़ा है और उनके लिए इसे छोड़ना भी बहुत मुश्किल है। अंकिता ने कहा कि मुझे भरोसा है कि उन्हें जल्दी ही न्याय मिलेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अंकिता ने सुशांत को लेकर बात की हो। एक्ट्रेस अक्सर उन्हें लेकर बात करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि सुशांत और अंकिता का रिश्ता भी किसी से छुपा नहीं है।

विज्ञापन

टूट गया था अंकिता-सुशांत का रिश्ता

सब जानते हैं कि मशहूर टीवी शो पवित्रा रिश्ता के दौरान खूब पॉपलुर हुए थे और फिर दोनों रिलेशन में भी रहे। हालांकि अंकिता और सुशांत का रिश्ता एक समय के बाद टूट गयाऔर दोनों अलग हो गए थे। जहां आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं वहीं, अंकिता अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने विक्की जैन से शादी की है और दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। हाल ही में दोनों की जोड़ी ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थी, जहां कपल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वालों को पिता ने बताया ‘जाहिल’, Salim Khan बोले- इसमें बात करने…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola