Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वालों को पिता ने बताया 'जाहिल', Salim Khan बोले- इसमें बात करने...

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के पिता सलीम खान ने गैलेक्सी पर हुई फायरिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘जाहिल’ हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे भी सलीम खान ने इस पर बात की है। साथ ही बताया है कि सलमान अपने शेड्यूल को फॉलो कर रहे हैं।

Salim Khan, Salman Khan

Salim Khan, Salman Khan, image credit- Google

विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे हर कोई भाईजान के लिए टेंशन में हैं। हालांकि जबसे ये फायरिंग हुई है तबसे पुलिस एक्शन मोड में है और तेजी से मामले की जांच कर रही हैं। इस बीच अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस घटना के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं कि इस पर सलीम खान का क्या कहना है?

सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान ने आज तक से इस बारे में बात की है। फायरिंग की घटना पर बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि इसमें बात करने जैसा कुछ भी नहीं है और इस तरह के काम जाहिल लोग करते हैं। सलीम खान ने आगे कहा कि पुलिस ने हमें एक्ट्रा प्रोटेक्शन दिया है और साथ ही सुरक्षा का जिम्मा भी लिया है। सलीम ने कहा कि अगर उन्होंने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है तो जाहिर है कि वो कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अपने शेड्यूल को फॉलो कर रहे हैं भाईजान

इसके आगे सलीम खान ने बताया कि सलमान अपने शेड्यूल को फॉलो कर रहे हैं और उन्होंने उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, अभी पुलिस के हाथ में ये केस है तो इस पर पब्लिक से बात ना करने की सलाह दी गई है। बता दें कि सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सलमान के घर गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

काम के सिलसिले में दुबई गए हैं सलमान खान

इस दौरान सीएम ने खान परिवार की सुरक्षा को लेकर बात की थी और कहा था कि मुंबई में किसी भी तरह की दादगिरी को चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो भाईजान अपने काम में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें टाइट सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया और वो फिलहाल काम के सिलसिले में दुबई गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ