हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ankita Lokhande गुस्से से किस पर हुईं लाल? किसी और की हरकत पर खुद हो गई ट्रोल

Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। जी हां, इस बार एक्ट्रेस को किसी और की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि किसी और की वजह से अंकिता लोगों के निशाने पर आ गई?

विज्ञापन
Ankita Lokhande

Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। हालांकि कई बार अपनी हरकतों की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। वो कहते हैं ना कि करें कोई और भरे कोई… जी हां, कुछ ऐसा ही अंकिता लोखड़े के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर इस वक्त अंकिता लोखंडे को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

कुकिंग रियलिटी ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे अंकिता-विक्की

दरअसल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों कुकिंग रियलिटी ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच कपल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन संग खड़ी हुई हैं और तभी पीछे खड़ा उनका दोस्त संदीप सिंह कुछ ऐसा करता है कि अंकिता गुस्से से लाल हो जाती हैं।

मजाक-मजाक में सीरियस हुईं अंकिता

वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप सिंह, अंकिता की ड्रेस में लगी कैप को झट से खींच देता है और अंकिता तुरंत गुस्से से तमतमा जाती हैं। अंकिता के चेहरे का रिएक्शन देखकर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि से पूरा वाक्या मजाक में हुआ, लेकिन अंकिता इस पर सीरियस हो गई। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ओवरएक्टिंग की दुकान।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने लिखा कि ये कैसा एटीट्यूड है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओवरएक्टिंग इन होलसेल। एक और यूजर ने लिखा कि इतना ओवरएक्टिंग नहीं करना होता। इस तरह के कमेंट्स यूजर अंकिता के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो विक्की जैन की पार्टी का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और इस ड्रेस के लिए उन्होंने हैवी मेकअप लिया है।

कौन हैं संदीप सिंह?

इसके साथ ही अगर संदीप सिंह की बात करें तो वो अंकिता लोखंडे के बेहद करीबी दोस्त हैं। बता दें कि संदीप पहले सुशांत सिंह राजपूत के भी दोस्त थे। इस वीडियो संदीप, विक्की और अंकिता के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता का मजाक अंकिता को पंसद नहीं आया और इसलिए एक्ट्रेस उन पर गुस्सा करती नजर आईं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nataša Stanković ने शेयर की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, गुस्से में Hardik Pandya के फैंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola