Hina Khan Cancer: हिना खान के कैंसर का एक्ट्रेस रोजलिन खान (Rozlyn Khan) ने मजाक बनाकर रख दिया है। रोजलिन ने हिना खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हिना खान कैंसर का इस्तेमाल कर पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। गूगल सर्च में टॉप पर रहने के लिए हिना खान पर कैंसर का यूज करने का आरोप लगा है। रोजलिन खान ने एक इंटरव्यू में हिना खान पर कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। हालांकि, हिना ने अभी तक रोजलिन को डायरेक्टली कोई जवाब नहीं दिया है।
हिना खान पर कैंसर का इस्तेमाल करने का लगा आरोप
दूसरी तरफ अब हिना खान की तकलीफ समझते हुए टीवी की पॉपुलर बहू यानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके सपोर्ट में आ गई हैं। अंकिता ने अब रोजलिन खान के इंटरव्यू का क्लिप शेयर करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने इस दौरान कई खुलासे किए और रोजलिन को गुस्से में चीप तक कह डाला। अंकिता ने हिना खान की जर्नी पर बात की है और उनका इस मुश्किल वक्त में हौसला बढ़ाया है। चलिए जानते हैं, अंकिता ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
अंकिता लोखंडे ने रोजलिन खान को कहा चीप
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कोई ये कैसे सोच सकता है? हे भगवान.. ये बहुत चीप है! मैडम आपकी जानकारी के लिए बता दूं, ये लड़की हिना इतनी बहादुरी से कैंसर से लड़ रही है और मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं ये जानती हूं और विक्की कुछ दिनों पहले उनसे अस्पताल में मिला था, जहां वो अपनी कीमो थेरेपी ले रही थीं, जहां रॉकी उनके साथ था और वाकई विक्की ने मुझसे ये कहा था कि वो उन्हें देखकर रोने लगा था!’
Ankita Lokhande
यह भी पढ़ें: Samay Raina के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, Ranveer Allahbadia संग B Praak की हरकत पर किया पलटवार
अंकिता लोखंडे ने हिना खान को कैंसर के बीच किया सपोर्ट
अंकिता लोखंडे ने आखिर में लिखा, ‘हिना खान आप स्ट्रॉन्ग हो और हमारी शेर खान हो और ये आपके या ऐसे किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं है, जो इसका सामना कर रहा है! भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे लड़की। हिना खान ये भी गुजर जाएगा।’ अब अंकिता का सपोर्ट हिना खान की हिम्मत बढ़ा सकता है। इस मुश्किल घड़ी में भी उन पर जिस तरह के आरोप लग रहे हैं उससे एक्ट्रेस को काफी दुख पहुंचा होगा। हिना खान के फैंस भी उन पर लगे आरोपों से निराश नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines