प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की ब्रेकअप की बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच अब रेडिट पर कुछ और ही सुनने को मिल रहा है। जी हां, रेडिट पर चर्चा हो रही है कि दोनों का ब्रेकअप नहीं है बल्कि ये पीआर स्टंट है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी
दरअसल, बीती देर शाम से ही अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी के ब्रेकअप की अफवाहें जोरों पर हैं। हर ओर इन दोनों के अलग होने की चर्चा हो रही है। इस बीच जब इस बारे में रेडिट पर चर्चा हुई, तो लोगों ने कुछ और ही कहा। जी हां, रेडिट पर लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं। रेडिट पर तो लोगों का यहां तक मानना है कि ये सब उनकी नई ड्रामा सीरीज ‘तेरे हो जाएं हम’ के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है।
Priyanka Choudhary unfollowed Ankit Gupta!!!
byu/ionhave1 inIndianTellyTalk
आखिर चल क्या रहा है?
हालांकि, अभी तक कुछ भी साथ नहीं हुआ है कि आखिर चल क्या रहा है? क्योंकि इन रूमर्स पर अंकित और प्रियंका दोनों में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा कि शायद ये कोई पीआर स्टंट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि नए शो के लिए पीआर स्टंट है। तीसरे यूजर ने कहा कि हां, हो सकता है कि ये पीआर हो। इस तरह की बातें रेडिट पर लोगों ने लिखी है।
Ankit Gupta, Priyanka Chaudhary
‘उडारियां’ से फेमस
गौरतलब है कि प्रियंका और अंकित दोनों की जोड़ी ‘उडारियां’ से फेमस हुई थी। इसके बाद दोनों बिग बॉस सीजन 16 में भी नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस के बाद दोनों के रिलेशन में होने की अफवाह उड़ी, लेकिन इन दोनों ने हमेशा ही एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया और इससे ज्यादा कुछ नहीं।
यह भी पढ़ें- एक तरफ ब्रेकअप, दूसरी ओर मौज-मस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी का लेटेस्ट पोस्ट क्या?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines