हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर एक्टर ने स्टेज पर एक्ट्रेस को दिया धक्का, अब अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anjali, Nandamuri Balakrishna: सोशल मीडिया अभिनेत्री अंजलि और तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, तो अंजलि ने इस पर चुप्पी तोड़ी। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सब साफ किया है।

विज्ञापन
Anjali, Nandamuri Balakrishna

Anjali, Nandamuri Balakrishna: बीते दिन सोशल मीडिया अभिनेत्री अंजलि और तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर जमकर चर्चा हो रही थी। एक तरफ जहां इंटरनेट पर इनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया के लोगों ने नंदमुरी को अंजलि का अपमान करने के लिए निशाने पर लिया हुआ था। इंटरनेट यूजर्स जमकर नंदमुरी को भला-बुरा कह रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच अब अभिनेत्री अंजलि ने खुद पर इस रिएक्ट किया है। जी हां, इंटरनेट पर एक्ट्रेस का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने इस पर क्या कहा है?

अंजलि ने किया रिएक्ट

दरअसल, जब सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा थम नहीं रही थी, तो अंजलि को बीच में आना ही पड़ा और उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है और एक वीडियो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज इवेंट में मैं बालकृष्ण गारू को अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है- अंजलि

अंजलि ने आगे लिखा है कि मैं आपको बताना चाहती हूं कि बालकृष्ण गारू और मैंने हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा है और हमारे बीच लंबे समय से बहुत अच्छी दोस्ती है। उनके साथ दोबारा मंच शेयर करना शानदार था। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल, बीते दिन इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था। ये वीडियो गैंग्स ऑफ गोदावरी के प्री-रिलीज इवेंट का था। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नंदमुरी बालकृष्ण स्टेज पर मौजूद हैं और उनके साथ ही एक्ट्रेस अंजिल भी स्टेज शेयर कर रही हैं। इस दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने स्टेज पर मौजूद एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने की कोशिश की।

अंजलि ने किया इग्नोर

हालांकि अंजिल ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया और इसे हंसी में टाल दिया, लेकिन जैसे ही वीडियो पर नेटिजंस की नजर पड़ी, तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण को निशाने पर ले लिया और जमकर ट्रोल किया। वहीं, जब इस मामले पर इंटरनेट पर बातचीत बंद ही नहीं हुई तो अंजलि ने एक पोस्ट के जरिए मामले को ठंडा करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो दोनों लंबे टाइम से दोनों अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मेकर्स के लिए आसान नहीं था Panchayat 3 बनाना, महीनों तक काटे ऑफिसों के चक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola