Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल (Akash Sansanwal) के जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी और इस खास दिन को दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा गिफ्ट की हो रही है, जो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को दिया है। दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उन्हें राडो की एक घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को भी दिखाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल। आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के बाद इस मशहूर एक्टर के घर गूंजी किलकारी, दिखाई बेटे की पहली झलक
कौन हैं आकाश संसलवाल
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं। अपनी गर्लफ्रेंड की तरह ही उनकी भी सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा आकाश का सोशल मीडिया पर भाजपा के नाम से एक अकाउंट भी है, जिसे वह खुद हैंडल करते हैं।
जीते हैं लग्जरी लाइफ
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें काफी महंगी चीजों का शौक है। अपनी आलीशान लाइफस्टाइल से आकाश बॉलीवुड सेलेब्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं।
साल 2021 में कंफर्म किया रिलेशन
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा और आकाश संसलवाल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें कपल एक हिल स्टेशन पर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे।
बर्थडे की तस्वीरें आईं सामने
गौरतलब है कि बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल का जन्मदिन मनाने के लिए अंजलि अरोड़ा ने पार्टी होस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को भी इनवाइट किया था। पार्टी की थीम गोल्डन और ब्लैक रखी गई थी। बर्थडे वैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
15 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines