हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कच्चा बादाम' गर्ल Anjali Arora ने खरीदा नया घर, तो यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- दो नंबर के पैसे...

Anjali Arora New House: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर कोई भी अपना टेलेंट दिखाकर फेमस हो सकता है।

विज्ञापन
instagram

Anjali Arora New House: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर कोई भी अपना टेलेंट दिखाकर फेमस हो सकता है। इंटरनेट का मशहूर चेहरा बन चुकी ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में नया घर खरीदा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अंजलि अपने नए घर की पूजा कर रही है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अंजलि को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं मशहूर एक्टर, कैंसर के चौथे स्टेज पर Junior Mehmood

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंजलि अरोड़ा अपने परिवार से सात गृह प्रवेश की पूजा कर रही है। अंजलि के साथ इस वीडियो में उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंजलि पिंक कलर के सिंपल आउटफिट में नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि अपने नए आलीशान घर की पूजा कर रही है।

यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल

वहीं, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स अंजलि को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि होलसेल का बिजनेस है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इतने पैसे आए कहां से। तीसरे यूजर ने लिखा कि दो नंबर के पैसे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कौन-सा जॉब करती है, जो इतना मंहगा घर ले लिया। एक और यूजर ने लिखा कि ये करती क्या है?

विज्ञापन

सुर्खियों में रहती हैं अंजलि

बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अंजलि अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट साझा करती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि बता दें कि अंजलि अरोड़ा का एमएमएस लीक होने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
बताते चलें कि वो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola