Anirudh Ravichander India Highest Paid Musician: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान के टाइटल ट्रैक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले मशहूर संगीतकार Anirudh Ravichander अब भारत के सबसे महंगे म्यूजिशियन बन गए हैं। उन्होंने जवान के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, हालांकि इसके बाद लियो और जेलर जैसी फिल्मों में गाने के लिए उन्होंने अपनी फीस कम कर 8 करोड़ रुपये चार्ज किए। खबरों के मुताबिक अनिरुद्ध ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा चार्ज किए हैं। उनसे पहले एआर रहमान एक प्रोजेक्ट के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। एक अनुमान के मुताबिक, अनिरुद्ध ने सभी भाषाओं में साढ़े 7 सौ से ज्यादा गाने गाए हैं।
Anirudh के संगीत में क्या खूबी?
गौरतलब है कि अनिरुद्ध के संगीत से ही तमिल सिनेमा में बदलाव आया। अनिरुद्ध के संगीत में सबसे जबरदस्त खूबी यह है कि वह एक्टर्स के आइकॉन स्टाइल के मुताबिक अपनी बीट्स में बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय देवरकोंडा और शाहरुख खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं पर फिल्माए गए गीतों को आवाज दी। जेलर फिल्म में उनका हुकुम गाना बहुत मशहूर हुआ था। उनके जैसे अन्य संगीतकार प्रीतम और विशाल शेखर हर प्रोजेक्ट के तहत 5 करोड़ रुपये से भी फीस चार्ज करते हैं। गायक भी हर गीत के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेते हैं। दिलजीत दोसांझ जैसे गायक प्राइवेट एल्बम के लिए एक करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
ये भी पढ़ें– कौन हैं Shahrukh Khan का हमशक्ल Ibrahim Qadri? जिन्हें Vogue में मिली जगह
अनिरुद्ध रविचंदर की अपकमिंग फिल्में
कुली, मदरासी, लाइक, जन नायगन, इंडियन 3, जेलर 2, राजा देवारा 2 , रोलेक्स ,विक्रम 3, मैजिक, टॉक्सिक, द पैराडाइस जैसी अपकमिंग फिल्मों में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज सुनने को मिलेगी।
अनिरुद्ध रविचंदर के हिट गीत
अम्मा अम्मा, लोकिवर्स, थाई केलावी, कनावे कनावे, रथमारे, वाई थिस कोलावेरी दी, चलेया, धीरे धीरे, जवान टाइटल ट्रैक जैसे गानो में अपनी आवाज दी है।अनिरुद्ध रविचंदर का कौनसा गाना है आपका फेवरेट, जरूर बताइए
ये भी पढ़ें– Coolie First Show के टिकट 4500 रुपये तक बिके, रजनीकांत को लेकर फैंस की गजब दीवानगी
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
48 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines