कौन हैं इस साल भारत के सबसे महंगे संगीतकार? एआर रहमान और दिलजीत दोसांझ जैसे सिंगर्स को दी मात

Anirudh Ravichander India Highest Paid Musician: तमिल सिनेमा में 13 साल पहले आई फिल्म 3 के गाने ‘Why This Kolaveri Di’ को यूटयूब पर 450 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। इस गाने से रातों रात स्टार बने अनिरुद्ध रविचंदर 2025 में भारत के सबसे महंगे म्यूजिशियन बन गए हैं। इस रेस में उन्होंने एआर रहमान और दिलजीत दोसांझ जैसे सिंगर्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

Anirudh Ravichander

Anirudh Ravichander India Highest Paid Musician: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान के टाइटल ट्रैक से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले मशहूर संगीतकार Anirudh Ravichander अब भारत के सबसे महंगे म्यूजिशियन बन गए हैं। उन्होंने जवान के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, हालांकि इसके बाद लियो और जेलर जैसी फिल्मों में गाने के लिए उन्होंने अपनी फीस कम कर 8 करोड़ रुपये चार्ज किए। खबरों के मुताबिक अनिरुद्ध ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा चार्ज किए हैं। उनसे पहले एआर रहमान एक प्रोजेक्ट के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। एक अनुमान के मुताबिक, अनिरुद्ध ने सभी भाषाओं में साढ़े 7 सौ से ज्यादा गाने गाए हैं।

विज्ञापन

Anirudh के संगीत में क्या खूबी?

गौरतलब है कि अनिरुद्ध के संगीत से ही तमिल सिनेमा में बदलाव आया। अनिरुद्ध के संगीत में सबसे जबरदस्त खूबी यह है कि वह एक्टर्स के आइकॉन स्टाइल के मुताबिक अपनी बीट्स में बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय देवरकोंडा और शाहरुख खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं पर फिल्माए गए गीतों को आवाज दी। जेलर फिल्म में उनका हुकुम गाना बहुत मशहूर हुआ था। उनके जैसे अन्य संगीतकार प्रीतम और विशाल शेखर हर प्रोजेक्ट के तहत 5 करोड़ रुपये से भी फीस चार्ज करते हैं। गायक भी हर गीत के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेते हैं। दिलजीत दोसांझ जैसे गायक प्राइवेट एल्बम के लिए एक करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर की अपकमिंग फिल्में

कुली, मदरासी, लाइक, जन नायगन, इंडियन 3, जेलर 2, राजा देवारा 2 , रोलेक्स ,विक्रम 3, मैजिक, टॉक्सिक, द पैराडाइस जैसी अपकमिंग फिल्मों में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज सुनने को मिलेगी।

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर के हिट गीत

अम्मा अम्मा, लोकिवर्स, थाई केलावी, कनावे कनावे, रथमारे, वाई थिस कोलावेरी दी, चलेया, धीरे धीरे, जवान टाइटल ट्रैक जैसे गानो में अपनी आवाज दी है।अनिरुद्ध रविचंदर का कौनसा गाना है आपका फेवरेट, जरूर बताइए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ