हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले सोमवार बॉक्स ऑफिस पर Animal की दहाड़, Pathaan, Jawan और Gadar 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फैंस में इस फिल्म के पहले ही क्रेज बना हुआ था।

विज्ञापन
Animal

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फैंस में इस फिल्म के पहले ही क्रेज बना हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और महज चार दिनों में इस फिल्म ने 245.49 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

वहीं, अब पांचवे दिन यानी अपनी रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने इतिहास रचा है और फिल्म ने पहले सोमवार को टिकट खिड़की पर एक रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- क्या आठ दिनों में Pathaan, Jawan और Gadar 2 को पछाड़ 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी Animal?

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर Animal की दहाड़

बता दें कि रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को 40.06 करोड़ का कारोबार किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। जी हां, एनिमल ने पहले सोमवार को 40.06 करोड़ का कारोबार कर जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को भी पछाड़ दिया है। सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ का अपना ही जलवा बरकरार है। फिल्म से मेकर्स को बेहद उम्मीदें हैं और जिस तरह से ये कमाई कर रही है कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

फिल्म का चार दिनों का कलेक्शन

इसी के साथ अगर ‘एनमिल’ के चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़ और चौथे दिन 35.64 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।

मेकर्स को फिल्म से बड़ी उम्मीदें

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने अपनी पकड़ बना रखी है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेगी। दर्शकों में भी फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या-क्या कमाल करती है। साथ ही फिल्म का कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola