क्या आठ दिनों में Pathaan, Jawan और Gadar 2 को पछाड़ 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी Animal?
Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने अपने पैर जमा रखे है।
Edited By Nancy Tomar

Animal
Edited By Nancy Tomar

Animal
Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने अपने पैर जमा रखे है। फिल्म ने अब तक 245.49 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।
मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें है और जल्द इसके 300 करोड़ में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि ‘एनिमल’ कितने दिनों में इस आंकडे को पार कर पाएगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ ने महज 8 दिनों में इस आंकडे का पार कर लिया।
वहीं, देखने वाली बात होगी कि ‘एनिमल’ कितने दिनों में इस आंकड़े को पार करेगी। इस बीच आइए जानते हैं कि ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ ने कितने दिनों में इस आंकडे को पार किया था।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के बाद Fighter से आया Deepika Padukone का पहला लुक, स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ बन छाईं एक्ट्रेस
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की। बता दें कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ ने चार दिनों में 300 करोड़ के आंकडे को पार कर लिया था। इस फिल्म ने महज चार दिनों में 340 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन 733.6 करोड़ रहा।
साथ ही बात करते हैं किंग खान की ‘पठान’ की, तो इस फिल्म ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ के आंकडे को पार कर लिया। बता दें कि ‘पठान’ ने 6 दिनों में 305 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 543.09 करोड़ रहा।
इसके साथ ही अगर सनी देओल की ‘गदर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने महज 8 दिनों में 300 करोड़ को पार कर लिया था। ‘गदर 2’ ने आठ दिनों में 302 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, इस फिल्म का टोटल कलेकशन 525.7 करोड़ रहा।
वहीं, अब अगर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 5 दिसंबर को पांचवा दिन है। अब तक ये फिल्म 245.49 करोड़ का कारोबार कर पाई है। देखने वाली बात होगी कि ‘एनिमल’ कितने दिनों में 300 करोड़ को पार कर पाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: