500 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर Animal, तो Sam Bahadur ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए कसी कमर

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 16: ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की 16वें दिन की कमाई के आंकडे़े आ गए हैं। आइए जानते हैं…

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 16

instagram

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 16: सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ को एंट्री किए आज 16वां दिन है।

दर्शकों को दोनों ही फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। इंतजार खत्म हुआ और दिनों फिल्मों में अपना-अपना जलवा दिखाना शुरू किया। दोनों फिल्मे अपने-अपने हिसाब से कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने 16वें दिन कितनी कमाई की है?

Animal ने 16वें दिन की इतनी कमाई

पहले बात फिल्म ‘एनिमल’ की करें तो, Sacnilk.com के अनुसार रणबीर कपूर की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 13.66 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 498.8 करोड़ हो जाएगा।

‘एनिमल’ की बीते 15 दिनों की कमाई

इसी के साथ ‘एनिमल’ की बीते 15 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठवे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, नौवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़, 13वें दिन 10.25 करोड़, 14वें दिन 8.75 करोड़ और 15वें 8.3 करोड़ की कमाई की है।

Sam Bahadur ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन लगभग 5 करोड़ की भारतीय कमाई की है। अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने पर इनमें कुछ फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 71.85 करोड़ हो जाएगा।

‘सैम बहादुर’ की बीते 16 दिनों की कमाई

फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बीते 15 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, पांचवे दिन 3.5 करोड़, छठवे दिन 3.25, सातवें दिन 3 करोड़, आठवें दिन 3.5 करोड़, नौवे दिन 6.75 करोड़, दसवे दिन 7.5 करोड़, 11वें दिन 2.15 करोड़, 12वें दिन 2.45 करोड़, 13वें दिन 2 करोड़, 14वें दिन 1.65 करोड़ और 15वें दिन 2.25 करोड़ का कारोबार किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ