Animal Scene Copied From Hollywood: रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक कही जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ है, जो कि बहुत धांसू है। ट्रेलर काफी शानदार है और रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है। ट्रेलर को देखने के बाद मानना पड़ेगा कि रणबीर कपूर ने एनिमल के लिए जी जान लगा दी है। इस फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आएगी। फिल्म हिट होने की ओर है और रणबीर का लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया है। जिस तरह के एटीट्यूड के साथ एक्टर ने वॉक की है और तलवार-गंडासा चलाया है, सबकुछ बेहतरीन ही दिख रहा है, लेकिन इस फिल्म के एक सीन पर कॉपी (Animal Scene Copied From Hollywood) का आरोप लग रहा है।
हॉलीवुड फिल्म का सीन
कहा जा रहा है कि एनिमल में जो गंडासा चलाते हुए रणबीर का सीन है वह एक हॉलीवुड फिल्म ‘ओल्ड बॉय’ से कॉपी किया गया है। हालांकि, जो हॉलीवुड मूवी है उसमें न तो बैकग्राउंड म्यूजिक है, और न ही बहुत ज्यादा इस हॉलीवुड फिल्म में सिनेमैटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। बहुत ही सादे अंदाज में हीरो लोगों को मारकर गिरा देता है और जीत हासिल करता है। कहा जा रहा है कि रणबीर की फिल्म की यह सीन यहां से कॉपी किया गया है।
यह भी पढ़ें: मां-बाप की हत्या के बाद इस एक्ट्रेस को बना दिया गया नौकरानी, बॉलीवुड की पहली फीमेल कॉमेडियन बन हुईं मशहूर
कॉपी का लगा आरोप
एनिमल की बात करें तो इसी सीन में बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है और मौजूदा लोगों ने फैंसी हेडगियर पहना है। साथ ही रणबीर कपूर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। इस सीन को काफी शानदार सिनेमैटिक अंदाज दिया गया है। हालांकि, दोनों फिल्में पूरी तरह से सेम नहीं हैं, लेकिन सिर्फ एक सीन के चलते ‘एनिमल’ पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
एनिमल की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines