बेटे की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड तो Neetu Kapoor को आई पति की याद, Animal की सक्सेस पर शेयर किया पोस्ट

Neetu Kapoor On Animal: बीते दिन यानी 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

---विज्ञापन---

Neetu Kapoor On Animal: बीते दिन यानी 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है और ‘एनिमल’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है।

दर्शकों को रणबीर की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, अब अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर बेहद इमोशनल रिएक्शन दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Emmy Awards जीतने के लिए वीर दास को बधाई देना Priyanka Chopra को पड़ा भारी, इस वजह से जमकर ट्रोल हो रही देसी गर्ल

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor को आई पति की याद

दरअसल, नीतू कपूर ने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे रणबीर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि काश ऋषिजी यहां होते। फोटो में देखा जा सकता है कि रणबीर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं जिन्हें उन्होंने आधे जूड़े में बांध रखा है। बता दें कि साल 2020 में 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। बेटे की फिल्म की सक्सेस पर नीतू कपूर बेहद इमोशनल नजर आई।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News24 Whatsapp Channel

मजबूत साथी के रूप में पति के साथ रहीं नीतू

वहीं, अगर ऋषि कपूर की बात करें तो वो भी कमाल के अभिनेता थे। अपने किरदार से उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना रखी थी। बता दें कि ऋषि ल्यूकेमिया से पीड़ित थे और वह अपने इलाज के लिए काफी समय तक न्यूयॉर्क में थे। हर सुख-दुःख में नीतू एक मजबूत साथी के रूप में उनके साथ रही। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और आज वो हमारे बीच नहीं है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का जलवा

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, अपनी रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने 61 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की शानदार ओपनिंग को देखकर उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ये फिल्म बहुत आसानी से 100 करोड़ के आंकडे़ को पार कर लेगी।

First published on: Dec 02, 2023 04:49 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें