Animal Director On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। 1 नवंबर को अलग-अलग भाषाओं में यह फिल्म देशभर में रिलीज़ होगी। तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। दूसरी तरफ मूवी का स्टारकास्ट भी प्रमोशन में जुटी हुई है। वहीं, अब ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि रणबीर कपूर को एक्टिंग करते देख वो उनके पैर छूना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने रिवील की डबल गुड न्यूज़, बाहर आया एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी से जुड़ा बड़ा सीक्रेट
रणबीर की एक्टिंग के मुरीद हुए संदीप
संदीप वांगा ने सोमवार को हैदराबाद में एनिमल के प्री-रिलीज़ इवेंट में रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह रणबीर जैसे किसी भी एक्टर से कभी नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं वांगा ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कभी-कभी रणबीर कपूर के पैर छूने का मन करता है। संदीप वांगा बोले, ‘रणबीर कपूर भले ही मुझसे छोटे हैं, लेकिन जब मैं उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, तो मुझे उनके पैर छूने और उनका आशीर्वाद लेने का मन करता है। मैंने इतने पेशेंस वाला शख्स आज तक नहीं देखा।’
रोमांचक होगी फिल्म
डारेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का कहना है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ दर्शकों को काफी रोमांचक लगेगी। उन्होंने एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म का रन टाइम ज्यादा होने के बावजूद यह दर्शकों को बोर नहीं करेगी और वो इसकी सफलता को लेकर पूरी तरह निश्चिन्त हैं। संदीप ने आगे कहा, ‘एनिमल का पहला कट 3 घंटे 49 मिनट का था। इस फिल्म को मैंने कई बार देखा है और यह काफी अट्रैक्टिव है। रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं और वो दर्शकों को एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें हटाने का मौका नहीं देंगे।’
यह भी पढ़ें: कांतारा 2 एक्टर ऋषभ शेट्टी ने OTT को लेकर निकाली भड़ास, क्यों बताया इसे ‘बुरा संकेत’?
मल्टीस्टारर फिल्म है ‘एनिमल’
आपको बता दें कि ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और प्रेम चोपड़ा जैसे बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। वहीं, ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह फिल्म पिता और बेटे के कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की सीधी टक्कर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ से होने वाली है। प्री बुकिंग के मामले में ‘एनिमल’ विक्की की ‘सैम बहादुर’ से आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines