Animal Crossed 750 crore Worldwide: जैसे ही 1 दिसंबर आया तो बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने दस्तक दी। अपने ओपनिंग डे यानी रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया। दर्शकों में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज बना हुआ है।
वहीं, इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है और आज इसकी रिलीज का 13वां दिन है, लेकिन रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 12 दिनों में ही दुनियाभर में अपना जलवा दिखा दिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हालिया रिलीज ‘एनिमल’ ने महज 12 दिनों में दुनियाभर में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की ऑनस्क्रीन हीरोइन को जान से मारने की धमकी, तीखी बहस के बाद भारत वापस लौटीं एक्ट्रेस!
‘एनिमल’ ने दुनियाभर में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा
रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन Sacnilk.com की रिपोर्ट अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 755.60 करोड़ की कमाई की है। वहीं, विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा किया है उसके अनुसार इस फिल्म ने 757.73 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर में थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है।
‘एनिमल’ ने 12 दिनों में की इतनी कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म के भारत में कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट अनुसार, इसने 12 दिनों में 457.84 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और लगातार कमाई कर रही है। बता दें कि ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, इस फिल्म ने दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, नौवे दिन 34.74 करोड़, दसवे दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़ और 12वें दिन 12.72 करोड़ का कारोबार किया है।
वीकेंड पर शानदार कलेक्शन कर सकती है ‘एनिमल’
बता दें कि ‘एनिमल’ से मेकर्स को बेहद उम्मीदें है और फिल्म वीकेंड पर फिर से शानदार कलेक्शन कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड ‘एनिमल’ कितनी कमाई कर पाती है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines