Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Mahesh Bhatt On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसको प्रमोश में एक्टर काफी बिजी भी चल रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आने वाली है। फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को खूब पसंद आया। ट्रेलर रिलीज के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जो कुछ ही दिनों खत्म भी होने वाला है। यह फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसी बीच एक्टर फिल्म की प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2023’ (Indian Idol 2023) के सेट पर पहुंचे। जहां से उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर के ससुर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) उनके लिए ऐसी बात कहते हैं कि एक्टर के आंसू छलक उठते हैं। वीडियो में महेश भट्ट वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने दामाद और एक्टर रणबीर से बात करते हैं।
https://twitter.com/Ranbirian4ever/status/1728460339556274574
दरअसल, वीडियो कॉलिंग के जरिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पिता और निर्देशक महेश भट्ट अपने दामाद और एक्टर रणबीर कपूर को दुनिया का बेस्ट पिता बताते हैं। इसी बात को सुनने के बाद रणबीर के आंसू छलक उठते हैं। महेश भट्ट कहते है, ‘आलिया हमेशा मुझसे कहती है कि रणबीर देश के बेस्ट एक्टर्स में से एक है, लेकिन मैं रणबीर को दुनिया का सबसे बेहतरीन बाप मानता हूं। जब रणबीर राहा (Raha Kapoor) को देखता है, काश! उसकी आंखों के एक्सप्रेशन आप उस समय देख पाएं, उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) कहती हैं कि अपनी बच्चियों से ऐसा प्यार तो मां करती हैं, जैसा रणबीर करता है राहा से। मुझे गर्व है कि रणबीर मेरा दामाद है’।
वहीं अगर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी रणबीर कपूरी की फिल्म ‘एनिमल’ के बारे में बात करें तो बाप-बेटे के जबरदस्त बॉन्डिंग पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। 25 नवंबर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में फिल्म अब तक 6.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।